RCB vs CSK: IPL में आज आखिरी बार एक साथ खेलते नजर आएंगे Virat Kohli और MS Dhoni?

Published On:

IPL में आज आखिरी बार एक साथ खेलते नजर आएंगे-RCB और CSK फैंस के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी के सामने रॉयल चैलेंजर बैंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली होंगे। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दोनों ने मिलकर देश के लिए कई मैच जिताए हैं।

आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबला में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाला यह महामुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है। बता दें कि पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आरसीबी टीम जबरदस्त लय में दिख रही है।

बेहद खास है यह मुकाबला

दोनों टीमों के फैंस के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी के सामने रॉयल चैलेंजर बैंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली होंगे। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दोनों ने मिलकर देश के लिए कई मैच जिताए हैं।

दोनों की जोड़ी ऑन फील्ड और आउट फील्ड हमेशा हिट रही है। दोनों खिलाड़ी के बीच न सिर्फ हमेशा एक शानदार बॉन्डिंग है, बल्कि दोनों एक दूसरे का काफी आदर सम्मान भी करते हैं। विराट हमेशा माही को अपना गुरु और मेंटॉर मानते हैं।

धोनी का हो सकता है यह आखिरी आइपीएल सीजन 

इस लीग के 24वें मुकाबले से पहले इस बात की भी चर्चा हो रही है कि क्या आइपीएल IPL में आज यानी 17 अप्रैल को आखिरी बार मैदान में एक साथ दोनों खेलते नजर आएंगे? दरअसल, इस सीजन की शुरुआत से ही इस बात की चर्चा हो रही है कि शायद एमएस धोनी का यह आखिरी आइपीएल सीजन हो। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी ने हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं की है।

यह भी पढ़े – MI vs KKR मैच में हुआ फुल ऑन पंगा, Suryakumar Yadav सहित इन खिलाड़‍ियों पर लगा भारी भरकम जुर्माना

गौरतलब है कि इस सीजन के लीग मैचों में सिर्फ एक बार ही आरसीबी और सीएसके का मुकाबला होगा। यानि दोनों टीमों में से कोई एक अगर प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी, तो शायद 17 अप्रैल को आखिरी बार आइपीएल में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर आएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...