बारिश के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच हुआ टाई , 1-0 से भारत ने अपने नाम की सीरीज़

Kiran Yadav
Published On:
Due to rain, the third T20 match between India and New Zealand was tied, India won the series 1-0.

बारिश के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच हुआ टाई , 1-0 भारत ने अपने नाम की सीरीज़ : न्यूजीलैंड और भारत के बीच नेपियर में खेला गया सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच (NZ vs IND) टाई पर खत्म हुआ। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम दो गेंद शेष रहते 160 रन पर ऑल आउट हो गई, जवाब में भारतीय टीम ने नौ ओवर में 75/4 रन बना लिए।

बारिश के कारण जब खेल बाधित हुआ तो डीएलएस का स्कोर 75 पार था और भारत का स्कोर भी इतना ही था, जिसके कारण मैच बराबरी पर छूटा और भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सूर्यकुमार यादव को सीरीज में उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में फिन एलेन महज 3 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। मार्क चैपमैन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 44 के कुल स्कोर पर 12 रन बनाकर चलते बने। हालाँकि, एक छोर से डेवोन कॉनवे डटे हुए थे और उन्हें ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला।

ये भी पढ़े : सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव के कई साल ख़राब किए, पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने भारतीय सेलेक्टर्स पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

दोनों ने एक बड़ी साझेदारी करते हुए स्कोर 130 तक पहुँचाया। फिलिप्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और 54 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद कॉनवे भी 59 रन बनाकर चलते बने और टीम को 146 के स्कोर पर चौथा झटका लगा।

यहाँ से कोलैप्स देखने को मिला और न्यूजीलैंड ने अगले तीन रनों में अपने पांच विकेट गंवा दिए। डैरिल मिचेल 10 और जेम्स नीशाम खाता खोले बिना ही आउट हो गए। कुछ और विकेट गिरे और इस तरह पूरी टीम ऑलआउट हो गई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट अपने नाम किये।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 13 रन के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके जोड़ीदार ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और उनके बल्ले से महज 11 रन निकले। श्रेयस अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव भी आज नहीं चले और 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दीपक हूडा ने भी नाबाद 9 रन बनाये। नौ ओवर के बाद बारिश की वजह से खेल आगे संभव ही नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने दो विकेट चटकाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...