रोमांचक मैच में England पर भारी पड़े कंगारू, 2 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया Ashes 2023 का पहला मैच

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के एजबेस्टन में 16 जून से ही Ashes 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया है। दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट रहते इस मैच को अपने नाम कर लिया।

skysports joe root england 6189549

ये भी पढ़े: Ashes 2023: Ollie Robinson की गेंद पर चकमा खा गए Cameron Green, बिखर गई गिल्लियां, Watch Video!

पहली पारी में इंग्लैंड ने की शानदार बल्लेबाजी

आपको बता दें कि एशेज 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत ही काफी धमाकेदार अंदाज में की। इस दौरान इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज Joe Root ने शानदार शतक लगा दिया, जिसके बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति से पहले ही 393 रनों पर पारी घोषित कर दी। वहीं इस दौरान पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी Usman Khawaja ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को 386 रनों तक पहुंचा दिया। ऐसे में पहली पारी की समाप्ति के बाद इंग्लैंड को सिर्फ 7 रनों की लीड मिल सकी।

ezgif.com gif maker 64 1

दूसरी पारी में नहीं चला इंग्लैंड का बैजबॉल गेम

भले ही पहली पारी में इंग्लैंड ने बैजबॉल गेम का बेहतरीन नजारा पेश करते हुए सभी को दीवाना कर दिया हो, लेकिन दूसरी पारी में उनकी एक ना चली और एक के बाद एक टीम के सभी दिग्गज खिलाड़ी कंगारू गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते गए, लिहाजा, रिजल्ट ये रहा कि इंग्लैंड की पूरी टीम 273 रनों पर ही ढेर हो गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 281 रनों का टारगेट मिला।

ये भी पढ़े: Ashes 2023: ओह माई स्टोक्स! Ben Stokes की स्लोवर गेंद को रोकना Usman Khawaja को पड़ा भारी, देखते ही देखते बिखर गई गिल्लियां, Watch Video!

पूरी कोशिश के बावजूद हार गई इंग्लैंड

आपको बता दें कि इतने कम रनों के लक्ष्य के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का पानी पिला दिया। लक्ष्य तक पहुंचने से पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने 8 विकेट चटका लिए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...