Lord’s Test में शतक के साथ Steve Smith ने हासिल की एक और बड़ी कामयाबी, Rohit Sharma को पछाड़ इस लिस्ट में निकले आगे

Pranjal Srivastava
Published On:
Steve Smith

28 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज Steve Smith ने शतक जड़ दिया है और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, स्मिथ के बल्ले से निकला ये शतक उनके टेस्ट करियर का 32वां शतक था और इसी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 44वां शतक था।

ऐसे में इस शतक के साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma को पछाड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हालिस कर ली है।

ये भी पढ़े: Ashes 2023 के दूसरे मैच के दौरान Steve Smith ने हासिल की बड़ी कामयाबी

एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने Steve Smith

आपको बता दें कि इस शतक के साथ Steve Smith भारतीय कप्तान Rohit Sharma को पछाड़ते हुए एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल करियर में स्टीव स्मिथ के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 44 शतक है, जबकि रोहित शर्मा के नाम तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में अबतक 43 शतक दर्ज हैं।

एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में सबसे टॉप पर Virat Kohli का नाम आता है, जिन्होंने तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट को मिलाकर अबतक 75 शतक अपने नाम दर्ज किए हैं।

06_08_2019-steve_smith_test_centuries_19465249

ये भी पढ़े: Steve Smith के बल्ले से हुई रनों की बारिश, मैच के दूसरे दिन क्रिकेटर ने जड़ा शानदार शतक

Steve Smith ने जड़ा शानदार शतक

आपको बता दें कि Ashes 2023 के दूसरे मैच के पहले ही दिन से Steve Smith दमदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। वहीं दूसरे दिन की शुरुआत के साथ ही उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया। उन्होंने इस मैच की पहली इनिंग में 184 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 110 रन स्कोर किए। वहीं इसके बाद वो आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन वो जब तक क्रीज पर रहे उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बटोरे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...