Ben Stokes ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर किया पलटवार, ‘Crybaby’ कहे जाने पर कही ये बात

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

Ashes 2023 का दूसरा टेस्ट मैच जरूर समाप्त हो गया है, लेकिन इस मैच के दौरान लॉर्ड्स ग्राउंड से उमड़ा Jonny Bairstow का रन आउट विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फैंस और टीम के खिलाड़ियों के बाद अब ये विवाद दोनों देशों के मीडिया तक पहुंच गया है और दोनों देशों के अखबार में एक-दूसरे के प्रति बयानबाजी चल रही है।

ezgif.com-gif-maker (5) (1)

ये भी पढ़े: Ashes 2023 के दौरान एक बार फिर कैच पर हुआ बवाल

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मीडिया में छिड़ी जंग

इस बीच इंग्लिश मीडिया ने जब अपने अखबारों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खेलभावना का अपमान करने का आरोप लगाया तो इसपर तुरंत ही पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अखबारों की हेडलाइन पर इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes को ‘Crybaby’ कह दिया। ऐसे में जब ये खबर स्टोक्स के पास पहुंची तो उन्होंने भी इस पर पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को मुंहतोड़ जवाब दिया है।  

F0IRFLEaQAIeaVg

ये भी पढ़े: Ashes 2023: जब Joe Root ने लपका Travis Head का असंभव कैच, कमेंटेटर भी रह गए थे दंग, Watch Video!

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने Ben Stokes को बताया ‘Crybaby’

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘The West Australian’ ने अपने कवर पेज पर Ben Stokes की एक दूध पीते बच्चे के रूप में तस्वीर लगाई, और साथ ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को हार के बाद स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का बहाना देने के लिए ‘क्रायबेबीज’ करार दिया। इसी के साथ उन्होंने अखबार की हेडलाइन पर दिए गए तस्वीर में बेन स्टोक्स के मुंह में निप्पल, तथा उन्हें डायपर पहने हुए दिखाया। वहीं तस्वीर में बेन स्टोक्स के पास एक नई ड्यूक बॉल और ट्रॉफी भी रखी नजर आ रही है। ऐसे में बेन स्टोक्स ने खुद ही इसपर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Ben Stokes ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अखबार के कटिंग की एक तस्वीर को शेयर करते हुए इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes ने कैप्शन में लिखा, “यह बिल्कुल भी मैं नहीं हो सकता. मैंने कब से नई गेंद से गेंदबाजी करना शुरू की?” गौरतलब है कि बेन स्टोक्स हमेशा ही मैच के बीच में गेंदबाजी करने आते हैं। ऐसे में उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिलता। इसी बात को लेकर स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर कटाक्ष किया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...