Ashes 2023: हेडिंग्ले टेस्ट में एक बार फिर Stuart Broad का शिकार बने Warner, 17वीं बार आउट कर हासिल की ये कामयाबी

Ankit Singh
Published On:
Ashes 2023

Ashes 2023 के पिछले 2 मैचों में लगातार करारी हार का सामना करने के बाद अब आखिरकार हेडिंग्ले में इंग्लैंड के हिस्से में एक जीत आई है। दरअसल, इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात देकर इस सीरीज में एक बार फिर वापसी कर ली है। वहीं इस मैच के दौरान एक बार फिर Stuart Broad ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज David Warner को चलता कर दिया और इसी के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

aM5V3ekh 1

Stuart Broad ने David Warner को भेजा पवेलियन

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन टीम की दूसरी पारी में डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करने आए तो सही, लेकिन इंग्लिश कप्तान Ben Stokes ने दिमाग का सही उपयोग करते हुए वॉर्नर के काल Stuart Broad को उनके सामने उतार दिया। ऐसे में Broad ने भी कप्तान के इस फैसले को कायम रखते हुए एक बार फिर David Warner को अपना शिकार बना लिया।

ये भी पढ़ें: जब Rohit और Ritika के लव स्टोरी के बीच Yuvraj Singh बने थे विलेन

ऐसे आउट हुए David Warner

दरअसल, पहले इनिंग में भी ब्रॉड ने ही वॉर्नर को Zak Crawley के हाथों में कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा था और दूसरी पारी में भी बिल्कुल वही सीन रिक्रिएट हुआ और Stuart Broad आए और ओवर की चौथी गेंद पर वॉर्नर ने बल्ला लगाया और कट लगकर गेंद स्लीप में खड़े Zak Crawley के हाथों में चली गई। ऐसे में वॉर्नर को निराश मन से सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा। खास बात यह रही कि दोनों ही इनिंग में वॉर्नर बिल्कुल सेम तरीके से आउट हुए, गेंदबाज भी सेम, कैच करने वाला खिलाड़ी भी वही और कैच आउट भी हुए बल्ले से कट लगकर।

ये भी पढ़ें: प्यार की असली परिभाषा, विराट-अनुष्का की 10 तस्वीरों में देखें

F0cKoM5WIAEZ9wJ

Stuart Broad ने 17वीं बार वॉर्नर को बनाया अपना शिकार

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब Stuart Broad वॉर्नर पर भारी पड़े हो। दरअसल, टेस्ट मैचों में ब्रॉड ने अब तक वॉर्नर को एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 17 बार पवेलियन भेजा है। इस कामयाबी के साथ ब्रॉड एक ही बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज Glenn McGrath का नाम है, जिन्होंने Mike Atherton को 19 बार आउट किया था। ऐसे में इस लिस्ट में ब्रॉड अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं और Ashes 2023 के दौरान उनके पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...