Stuart Broad ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Stuart Broad

Ashes 2023 के दौरान इंग्लैंड के घातक गेंदबाज Stuart Broad ने जमकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कहर बरपाया है। इस बीच इस सीरीज के चौथे मैच के दौरान Travis Head का विकेट लेते ही Broad ने एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल, उन्होंने इस विकेट के साथ टेस्ट मैच में 600 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ वो टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 5वें गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़े: Viral Video: गेंद विकेट पर भी लगी, बेल्स भी गिरी, लेकिन बल्लेबाज Not Out, कहीं देखा है ऐसा चमत्कार, Watch Video!

Stuart Broad ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

आपको बता दें कि इस विकेट के साथ ही Stuart Broad ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले नंबर 1 इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं। Broad ने अपने टेस्ट करियर में अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149 विकेट चटकाए हैं। इस मामले में उन्होंने Ian Botham का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम 148 विकेट दर्ज थे।

ये भी पढ़े: Viral Video: इस बिल्ली से लेनी चाहिए फील्डर्स को सबक, बिल्ली के कैच के मुरीद हुए दिग्गज, Watch Video!

Anil Kumble के रिकॉर्ड से महज 20 विकेट दूर हैं Stuart Broad

एशेज 2023 के चौथे मैच के दौरान Travis Head का विकेट लेते ही Broad ने 600 विकेट का आंकड़ा तो पार किया ही, साथ ही वो भारतीय दिग्गज गेंदबाज Anil Kumble के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं। दरअसल, अनिल कुंबले के नाम टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 619 विकेट दर्ज हैं, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड अब उनसे महज 20 विकेट दूर हैं। वहीं ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में James Anderson के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज भी बन गए हैं।

sagf

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो पहले दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए हैं। मैच के पहले दिन से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा है। जहां Chris Woakes ने मिचेल मार्श सहित 3 विकेट चटकाए हैं, तो वही Stuart Broad को 2 सफलता मिली है। इसके अलावा Mark Wood और Moeen Ali ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...