महज 3 मैच खेलकर ही Tilak Verma ने हासिल की बड़ी कामयाबी, Gautam Gambhir को पछाड़ इस मामले में निकले आगे

Ankit Singh
Published On:
Tilak Verma

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद ही शानदार रहा, क्योंकि लगातार पहले 2 मैच हारने के बाद आखिरकार तीसरे मैच में भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो वैसे तो Suryakumar Yadav रहे, जिन्होंने 83 रनों की पारी खेली, लेकिन इस दौरान Tilak Verma ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 49 रनों की पारी खेल दी। इस पारी में भले ही वो अर्धशतक से महज 1 रन से चूक गए हो, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है।

ये भी पढ़े: दूसरे टी20 में भी हिट रहे Tilak Verma, पंत, उथप्पा को पछाड़ इस लिस्ट में निकले आगे

Tilak Verma ने Gautam Gambhir को पछाड़ा

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 सीरीज से ही Tilak Verma ने अपने करियर की शुरुआत की है और तीनों ही मैचों में उन्होंने बल्ले से कमाल कर दिखाया है। वहीं तीसरे मैच में लगातार तीसरी बार दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए तिलक वर्मा भारत के लिए टी20 करियर की पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 करियर के पहली तीन पारियों में Tilak Verma के नाम कुल 139 रन दर्ज हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज Gautam Gambhir को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टी20 करियर के शुरुआती तीन मुकाबलों में 109 रन बनाए थे।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने स्लिप में एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, Jadeja भी रह गए दंग, Watch Video!

महज 3 मैचों में Tilak Verma का बड़ा धमाका

वहीं इस मामले में तिलक ने भारतीय स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav की भी बराबरी कर ली है। सूर्या के नाम भी करियर के पहले तीन टी20 मैचों में 139 रन ही दर्ज हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर Deepak Hooda का नाम आता है, जिन्होंने करियर के पहले तीन टी20 मैचों में 172 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा सूर्या के बाद दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने करियर की पहली तीन टी20 पारियों में 30 से ज्यादा रन स्कोर किए हैं। बता दें कि तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 39(22), दूसरे में 51(41), जबकि तीसरे में 49*(37) रन बनाए हैं। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...