दूसरे टी20 में भी हिट रहे Tilak Verma, पंत, उथप्पा को पछाड़ इस लिस्ट में निकले आगे

Pranjal Srivastava
Published On:
Tilak Verma

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी भारत को करारी शिकस्त का सामना पड़ा है। दरअसल, इस मैच में भी वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस मैच में भी एक बार फिर भारत के स्टार बल्लेबाजों ने मैदान पर सभी को निराश कर दिया, लेकिन भारतीय टीम के लिए अपना दूसरा मैच खेल रहे Tilak Verma ने एक बार फिर कैरेबियाई जमीन पर कमाल कर दिखाया और वो लगातार दूसरे मैच में भी हिट साबित हुए। जहां एक तरफ भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप रहे तो वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

ezgif.com gif maker 1

ये भी पढ़ें: International Cricket में 2000 चौके जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

Tilak Verma ने खेली शानदार पारी

दरअसल, इस मैच के दौरान भारत के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जवाब में भारतीय बल्लेबाज फ्ल़ॉप साबित हुए। हालांकि इस दौरान इस सीरीज और अपने करियर का दूसरा मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज Tilak Verma ने लगातार दूसरे मैच में भी अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिखाया और शानदार अर्धशतक जड़ दिया। दरअसल, इस मैच में तिलक वर्मा ने 41 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए और साथ ही अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

Tilak Verma ने अपने नाम दर्ज किया खास रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस अर्शतकीय पारी के साथ ही तिलक वर्मा ने अपने नाम एक खास रिक़ॉर्ड दर्ज कर लिया है। दरअसल, तिलक भारत के लिए सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने Rishabh Pant और Robin Uthappa जैसे खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर भारतीय टीम के Hitman यानी रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 20 साल और 143 दिन की उम्र में ही भारत के लिए खेलते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा था।

ये भी पढ़े: वनडे डेथ ओवर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज

d

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने लगातार दूसरी बार निराश किया। इस मैच में तिलक वर्मा की 51 रनों की पारी के बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रनों के स्कोर पर पहुंच सकी। हालांकि जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 1 ओवर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...