SL vs PAK: रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रौंदा, 2 विकेट से मात करली फाइनल में एंट्री

Ankit Singh
Published On:
SL vs PAK

Asia Cup 2023 सुपर 4 के तहत बीते दिन यानी 14 सितंबर को Sri Lanka और Pakistan के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में करो या मरो मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने 2 विकेट से पाकिस्तान को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। दोनों टीमों के बीच ये मैच बेहद ही रोमांचक रहा, क्योंकि ये मैच आखिरी गेंद तक चला और मैच की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने जीत दर्ज कर पाकिस्तान का फाइनल में खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया।

ये भी पढ़े: Virat Kohli: “इनके जैसा कोई नहीं”, जडेजा ने किया इशारा, Virat Kohli ने दिखाए डांस मूव्स, Watch Video!

बारिश ने Pakistan की बढ़ाई मुश्किलें

आपको बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान की हार के पीछे बारिश का एक अहम किरदार रहा, क्योंकि मैच की शुरुआत से ही कोलंबो में बारिश हो रही थी, जिसके कारण DLS नियम लागू किया गया और मैच महज 42 ओवर तक ही सीमित रहा। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से Mohammed Rizwan ने 73 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़े: श्रीलंका में भी दिखा Virat Kohli का क्रेज, क्रिकेटर की फीमेल फैन ने दिया खास तोहफा, Watch Video!

आखिरी गेंद पर Sri Lanka ने दर्ज की जीत

दरअसल, पाकिस्तान द्वारा रखे गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत तो उतनी खास नहीं रही, क्योंकि श्रीलंका ने 100 रन से पहले ही 2 अहम विकेट खो दिए। हालांकि इसके बाद तीसरे विकेट के लिए पाकिस्तान को काफी मेहनत करनी पड़ी।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ग्राउंड पर किया डांस, दिखाए लुंगी डांस के मूव्स, Watch Video!

इस दौरान Kusal Mendis ने 87 गेंदों पर 91 रन जोड़ दिए। वहीं दूसरी तरफ Sadeera Samarawickrama ने 51 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। हालांकि Aslanka इस मैच के असली हीरो रहे, क्योंकि उन्होंने 47 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली और साथ ही आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...