Virat Kohli ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ग्राउंड पर किया डांस, दिखाए लुंगी डांस के मूव्स, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

बीते दिन Asia Cup 2023 सुपर 4 के चौथे मैच में भारत और श्रीलंका के बीच दमदार भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें दोनों ही टीमों ने रोमांच का तड़का लगाया। जहां एक तरफ श्रीलंका की तरफ से दमदार गेंदबाजी देखने को मिली, तो वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

वहीं इस मैच में Virat Kohli का बल्ला नहीं चल पाया, जिसके चलते फैंस निराश दिखे, लेकिन इसके बदले King Kohli ने मैदान पर लुंगी डांस करके दर्शकों का मनोरंजन कर ही दिया।

Virat Kohli ने मैदान पर किया ‘लुंगी डांस’

गौरतलब है कि विराट कोहली मैदान पर अपने बल्ले से रनों की बारिश करने के लिए तो जाने जाते ही हैं। साथ ही वो अपने चंचल स्वभाव के लिए भी काफी फेमस हैं। श्रीलंका के खिलाफ भले ही कोहली का बल्ला नहीं चल पाया हो, लेकिन इस बीच उन्होंने मैदान पर जबरदस्त डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 के बीच ICC ODI Batting Rankings में हुआ बड़ा उलटफेर, Shubman Gill ने मारी लंबी छलांग, Rohit-Virat को भी हुआ फायदा

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ जब भारतीय टीम बढ़त बनाने लगी और मजबूत स्थिति में आ गई तो खुशी के मारे King Kohli मैदान पर ही झूमने लगे। इस बीच कोहली लुंगी डांस के मूव्स दिखाते नजर आए। उनका ये डांस देख स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी शोर के साथ उनके डांस की तारीफ की।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 में Team India ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका को 41 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय पलटन

Asia Cup 2023 के फाइनल में पहुंची Team India

आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। इस दौरान श्रीलंका के 20 वर्षीय गेंदबाज Dinuth Wellalange ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वहीं 214 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम पर भी भारतीय गेंदबाजों का पूरी तरह कब्जा रहा और भारत के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को महज 172 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस दौरान Kuldeep Yadav ने 4 विकेट हासिल किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Justin Langer
|

“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ...

Dinesh Kartik
|

‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में ...

CSK
|

क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर ...

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी
|

Umesh Yadav Wife: एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी, जानिए क्या करती है Tanya Yadav, See Photos!

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी- बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन ...

KL Rahul
|

आलीशान जिंदगी जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं KL Rahul, क्रिकेटर की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia ...

Yuzvendra Chahal
|

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, Yuzvendra Chahal को पसंद है लैविश लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार स्पिनिंग गेंदबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना रखा हैं। चहल ने अपनी ...