Asia Cup 2023 के खिताबी मुकाबले में आज श्रीलंका से भिड़ेगी Team India, यहां देखें मैच प्रीव्यू

Ankit Singh
Published On:
Team India

एशिया कप 2023 के खिताबी मुकाबले के लिए आज यानी 17 सितंबर को Team India और Sri Lanka की भिड़ंत कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। दोनों ही टीमें आज एशिया का किंग बनने के लिए एक-दूसरे के साथ भिड़ने वाली हैं।

बता दें कि इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में बाकी टीमों को हराकर यहां तक पहुंची हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्टूबर में होने वाले World Cup 2023 के लिए ये मुकाबला दोनों टीमों की ताकत दुनिया के सामने दिखाने का एक बेहतरीन कड़ी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 के बीच ICC ODI Batting Rankings में हुआ बड़ा उलटफेर, Shubman Gill ने मारी लंबी छलांग, Rohit-Virat को भी हुआ फायदा

दोनों टीमों ने सुपर-4 में किया शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने का सफर दोनों टीमों के लिए आसान नहीं रहा है। इसके लिए दोनों ही टीमों ने सुपर-4 में 2-2 जीत हासिल की है। जहां भारत ने पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका ने भी बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में एंट्री की है।

ऐसे देख सकते हैं IND vs SL मैच लाइव

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का आनंद फैंस Disney + Hotstar पर फ्री में उठा सकते हैं। इसके अलावा ये मैच Star Sports पर भी लाइव देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: Rohit Sharma ने शाहीन अफरीदी के उड़ाए होश, पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर लिया पिछले मैच का बदला, Watch Video!

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान से लड़कर श्रीलंका ने मारी फाइनल में एंट्री

बता दें कि इस टूर्नामेंट के सुपर-4 में Pakistan और श्रीलंका के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद तक दोनों ही टीमों के बीच सांसे रोक देने वाला मैच हुआ था। इस दौरान बारिश के कारण महज 42 ओवर का मैच खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे। वहीं जवाब में आखिरी गेंद तक श्रीलंका ने भी 252 रन बनाए। हालांकि DLS नियम के तहत श्रीलंका को विजेता घोषित किया गया और श्रीलंका ने फाइनल में एंट्री मार ली।

Team India की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (C), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (WK), रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Sri Lanka की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, सी असलांका, डुनिथ वेललेज, डी डी सिल्वा, डी शनाका (C), के मेंडिस (WK), एस समाराविक्रमा, के परेरा, मथीशा पथिराना, पी मदुशन, एस अराचिगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...