Asia Cup 2023 के बीच ICC ODI Batting Rankings में हुआ बड़ा उलटफेर, Shubman Gill ने मारी लंबी छलांग, Rohit-Virat को भी हुआ फायदा

Ankit Singh
Published On:
ICC ODI Batting Rankings

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम Asia Cup 2023 में अपना जलवा बिखेरने में लगी हुई है। इस टूर्नामेंट में जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाज दमदार बल्लबाजी से सभी के होश उड़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ Team India  के गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिल रहा है।

इस टूर्नामेंट के बीच ही अब ICC ODI Batting Rankings में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एशिया कप 2023 में अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर Shubman Gill ने बड़ी छलांग मारी है और साथ ही Virat Kohli और Rohit Sharma को भी बड़ा फायदा मिला है।

ICC ODI Batting Rankings में नंबर 2 पर आए Shubman Gill

आपको बता दें कि शुभमन गिल ने पिछले 3 मैचों में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। इस दौरान उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण आईसीसी वनडे रैंकिंग में उन्हें बेहतरीन फायदा मिला है। दरअसल, इस रैंकिंग में अब शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में हासिल किए कई कीर्तिमान, जल्द करेंगे इन दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

इस लिस्ट में सबसे ऊपर यानी नंबर 1 स्थान पर पाकिस्तान के बल्लेबाज Babar Azam हैं, जो इस लिस्ट में 863 अंक के साथ पहले पोजीशन पर हैं। वहीं अब 759 अंक के साथ Shubman Gill इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इसके अलावा Virat Kohli और Rohit Sharma को भी जबरदस्त फायदा हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को दो-दो रैंक का फायदा हुआ और अब वे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर आ गए हैं।

ये भी पढ़े: बिग बी के बाद BCCI ने Sachin Tendulkar को दिया ‘गोल्डन टिकट’, जानें क्या है इस मुहिम की वजह

यहां देखें ICC ODI Batting Rankings के टॉप 10 बल्लेबाज

  1. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 863 अंक
  2. शुभमन गिल (भारत) – 759 अंक
  3. आर वैन डर डूसेन (साउथ अफ्रीका) – 745 अंक
  4. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 739 अंक
  5. इमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 735 अंक
  6. हैरी टेक्टॉर (आयरलैंड) – 726 अंक
  7. क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 721 अंक
  8. विराट कोहली (भारत) – 715 अंक
  9. रोहित शर्मा (भारत) – 707 अंक
  10. फखर जमान (पाकिस्तान) – 705 अंक
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...