World Cup 2023 का ‘गोल्डन टिकट’ मिलने वाली हस्तियों को मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं, और किन हस्तियों को BCCI कर सकती है ऑफर 

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

ODI World Cup 2023 का आयोजन इस साल भारत में होना है, जो अक्टूबर में शुरू होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सभी इस टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में फैंस के क्रेज को देखते हुए BCCI भी विश्व कप 2023 की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

यही कारण है कि BCCI ने इस साल विश्व कप 2023 के क्रेज को और भी बढ़ाने के लिए ‘Golden Ticket’ मुहीम की शुरुआत की है। इस मुहीम के तहत बीसीसीआई कई दिग्गज और बड़ी हस्तियों को गोल्डन टिकट ऑफर कर उन्हें विश्व कप 2023 का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आखिर गोल्डन टिकट मिलने वाली हस्तियों को किस प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।  

ये भी पढ़े:  IND vs PAK मैच का क्रेज फैंस पर पड़ेगा भारी, फ्लाइट और होटलों के किराए ने छू लिया आसमान 

‘Golden Ticket’ मिलने वाली हस्तियों को मिलेंगी ये सुविधाएं 

आपको बता दें कि World Cup 2023 के लिए BCCI चीफ Jay Shah पहले ही Amitabh Bachchan, Sachin Tendulkar और Rajinikanth जैसे सितारों को गोल्डन टिकट ऑफर कर चुके हैं। बता दें कि गोल्डन टिकट एक तरह से विश्व कप 2023 के लिए एक स्पेशल पास कहा जा सकता है, जो उन तमाम हस्तियों को दिया जा रहा है, जिन्होने क्रिकेट में खास रुचि दिखाई है।

इस टिकट को पाने वाली हस्तियां विश्व कप के सभी मुकाबले मुफ्त में देख सकेंगे। इसके साथ ही इसमें VIP ROOMS में रहने से लेकर खाने-पीने तक की सभी व्यवस्थाएं शामिल है। 

ये भी पढ़े:  BAN vs NZ मैच में बारिश के कारण ओवरों में हुई कटौती, अब 42 ओवर का होगा मुकाबला 

इन हस्तियों को भी दिया जा सकता है ‘गोल्डन टिकट’ 

आपको बता दें कि गोल्डन टिकट मुहीम के तहत जय शाह पहले ही 3 हस्तियों को गोल्डन टिकट दे चुके हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई थी। ऐसे में अब सचिन, बिग बी और रजनीकांत को गोल्डन टिकट दिए जाने के बाद फैंस कुछ अन्य हस्तियों को भी गोल्डन टिकट दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, फैंस का कहना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और इसरो चीफ एस. सोमनाथ को भी गोल्डन टिकट दिया जाना चाहिए। ऐसे में आने वाले समय में BCCI इन हस्तियों को भी गोल्डन टिकट दे सकती है।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...