IND vs PAK मैच का क्रेज फैंस पर पड़ेगा भारी, फ्लाइट और होटलों के किराए ने छू लिया आसमान 

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

अक्टूबर महीने से शुरू होने वाले World Cup 2023 का इंतजार तो सभी कर ही रहे हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट के बाकी मैचों से कही ज्यादा क्रेज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में ही किया जा रहा है और उसमेें भी 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होने वाला है।

ऐसे में इस मैच को लेकर फैंस के बीच ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है, जो कही ना कही उन्ही पर भारी पड़ने वाला है। दरअसल, इस मैच के लिए अहमदाबाद के होटलों और फ्लाइट की कीमतें आसमान छूने लगी है।  

ये भी पढ़े:  IND vs AUS पहले वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका , ये 2 स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे कंगारू टीम का हिस्सा  

IND vs PAK मैच से पहले होटल और फ्लाइट की कीमतों ने छू लिया आसमान 

आपको बता दें कि World Cup 2023 केे लिए भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस के क्रेज को देखते हुए फ्लाइट्स के किराए में लगभग 415% की बढोतरी देखी जा रही है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हर एक मैच दोनों देशों के लिए महज एक खेल नहीं बल्कि एक जंग के समान हो जाती है, जिसे देखने का मौका कोई मिस नहीं करना चाहता।

ऐसे में इस मौके को देखते हुए फ्लाइट और होटलों के मालिकों ने आम तौर पर लगने वाले किराए से कही ज्यादा चार्ज करना शुरू कर दिया है।  

ये भी पढ़े:  IND vs AUS : दोनों टीमों में कौन किस पर पड़ा है भारी, 146 मैचों में किसके पास है अधिक जीत

अब फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच देखना पड़ सकता है भारी 

दरअसल, आम तौर पर जयपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट का किराया लगभग 8 हजार रुपये तक लगता था, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के मद्देनजर अब  ये किराया 13 से 15 अक्टूबर के बीच 31,682 रुपये वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं चंडीगढ़ से अहमदाबाद के लिए जहां आमतौर पर किराया 8500 रुपये तक होता था। वहीं 13 से 15 अक्टूबर के लिए इस किराए को बढ़ाकर लगभग 43,833 रुपये तक कर दिया गया है।

इसके अलावा अगर आप लखनऊ से अहमदाबाद की बात करें तो जहां पहले आपको 10 हजार रुपये तक में सफर की सहूलियत हो जाती थी। वहीं अब आपको 13 से 15 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद जाने के लिए 37,457 रुपये तक भरना पड़ा सकता है।

ये भी पढ़े:  David Warner ने भारत पहुंचते ही दिखाई दरियादिली, सिक्योरिटी स्टाफ के साथ ली सेल्फी, कही ये बात 

होटलों के किराए ने किया लाख का आंकड़ां पार 

आपको बता दें कि फ्लाइट के किराए सुनकर ही अगर आप चौक गए हैं, तो आगे जो हम आपको बताने वाले हैं, वो सुनकर तो आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। दरअसल, कुछ ट्रेवल ऑपरेटर्स की मानें तो 13 से 15 अक्टूबर के बीच अगर आप अहमदाबाद जाकर होटल में रुकना चाहते हैं, तो ये आपको काफी महंगा पड़ने वाला है, क्योंकि कुछ होटल हर कमरे का लगभग 80 हजार रुपये तक चार्ज कर रहे हैं।

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कई होटलों ने अपने हर एक कमरे का किराया लाख रुपए से भी ज्यादा कर दिया है।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...