1 गेंद पर आउट हो सकेंगे 2 बल्लेबाज….सही या गलत? जानें क्या कहता है ICC का संविधान?

Ankit Singh
Published On:
ICC

क्रिकेट जगत में कई बार कई अलग-अलग तरीकों से बल्लेबाजों को आउट होते देखा गया है, जिसे लेकर कई बार बवाल भी खड़ा हो जाता है। यहां तक की अंपायर भी कई फैसलों को लेकर फैंस के निशाने पर आ जाते हैं, लेकिन आखिरकार फैसला ICC के संविधान के तहत ही तय किया जाता है। ऐसा ही एक बवाल ODI World Cup 2023 के दौरान भी देखने को मिला था, जब Shakib Al Hasan ने श्रीलंकाई खिलाड़ी Angelo Mathews के लिए Time Out की मांग की थी और इस फैसले को स्वीकार कर लिया गया था।

इसके तहत उन्हें बिना गेंद खेले ही बाहर जाना पड़ा था। ऐसे में उस दिन 1 ही गेंद पर 2 बल्लेबाजों का विकेट गिरा था। पहले ही एक बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गया था, जबिक इसके तुरंत बाद ही मैथ्यूज बिना गेंद खेले टाइम आउट का शिकार हो गए। इस फैसले को लेकर काफी बवाल मचा था, लेकिन क्या ये नियम ICC के संविधान में हैं, ये सही है भी या नहीं? क्या क्रिकेट जगत में 1 ही गेंद पर 2 बल्लेबाजों को आउट करना सही है? आइए जान लेते हैं पूरी सच्चाई –

1 गेंद पर 2 बल्लेबाज आउट…. नियम सही या गलत?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक गेंद पर दो खिलाड़ी आउट होने का नियम हमेशा से ही क्रिकेट जगत में लागू था, लेकिन इसका इस्तेमाल क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी हुआ नहीं था। विश्व कप 2023 के दौरान ये नियम पहली बार चर्चा में आया था, जब श्रीलंका का एक बल्लेबाज शाकिब की एक गेंद पर पहले ही आउट होकर पवेलियन लौट चुका था।

इसी कड़ी में तय समय में स्ट्राइक नहीं ले पाने के कारण शाकिब की अपील पर मैथ्यूज को आउट भी दे दिया गया। ऐसे में दोनों खिलाड़ी 1 ही गेंद पर आउट हुए थे और ये फैसला गलत भी नहीं है, क्योंकि ICC के संविधान में इसे वैध करार दिया गया है।

क्या कहता है ICC का संविधान?

बता देंं कि आईसीसी संविधान के 40.1.1 क्लॉस के तहत अगर किसी बल्लेबाज का विकेट गिरता है या कोई बल्लेबाज रिटायर होता है, तो दूसरे बल्लेबाज को क्रीज पर आकर गेंद खेलने के लिए 2 मिनट का समय दिया जाता है।

वहीं अगर नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर आता है तो दूसरे बल्लेबाज को, दो मिनट के अंदर अगली गेंद खेलनी होती है। हालांकि अगर निर्धारित समय में बल्लेबाज यदि आकर पहली गेंद नहीं खेल पाता तो, ऐसे में दोनों ही परिस्थितियों में बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाता है। इस तरह आउट किए जाने के फैसले को TIME OUT कहा गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : 23 अगस्त से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी, जानें क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक पूरा शेड्यूल

Duleep Trophy – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने गुरुवार, 20 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ...

Suthar
|

Suthar : IPL के चक्कर में अपनी ताकत न बदलें, पुजारा ने दी युवा स्पिनर को बड़ी सलाह

Suthar – श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। महज 24 साल की ...

Shubman Gill
|

Shubman Gill : अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल की कप्तानी को सराहा, बताया प्रोएक्टिव कप्तान

Shubman Gill – शुभमन गिल अब भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ...

AB de Villiers
|

AB de Villiers : विदेशी जमीन पर विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर मानते हैं एबी डिविलियर्स

AB de Villiers – टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और आधुनिक दौर के ...

Gill
|

Gill : पहले 10 टेस्ट में गिल ने की सौरव गांगुली की बराबरी, धोनी नंबर-1

Gill – शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से हराकर दो ...

Azzan Awais
|

Azzan Awais : लीड्स टेस्ट की पहली गेंद पर आउट हुआ पाकिस्तान का बल्लेबाज, 43 साल बाद दोहराया गया इतिहास

Azzan Awais – टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद निराशाजनक होता है। टी20 और ...