IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से हुई टीम इंडिया की शानदार शुरूआत, 7 विकेट से हासिल की विजय

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG

UAE में शुरू हुए ACCU19 Mens Aisa Cup 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपनी शुरूआत की है। दरअसल, इस टूर्नामेंट में ब्लू टीम का ओपनिंग मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 7 दिसंबर को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से अफगान टीम को मात देकर शानदार आगाज की है। इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही अफगान टीम पर भारी पड़ती नजर आई और आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया।

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकबाले में अफगान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसके तहत अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर जैसे-तैसे 173 रन बना लिए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने अफगान बल्लेबाजों को शुरुआत से ही बांधकर रखा। अफगान टीम की तरफ से ओपनिंग करते हुए सर्वाधिक रन Jamshid Zadran 43(75) ने बनाए।

वहीं ब्लू टीम के गेंदबाजों की बात करें तो इस मैच में Raj Limbani और Arshin Kulkarni ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं Naman Tiwari को 2 सफलता मिली। इसके अलावा Murugan Abhishek और Musheer Khan ने 1-1 विकेट हासिल किए। ऐसे में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने अफगान टीम को 173 रनों पर ही ढेर कर दिया।

7 विकेट से जीती टीम इंडिया

174 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआती 2 झटके तो काफी जल्दी लग गए। हालांकि उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और Arshin Kulkarni ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 105 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद Musheer Khan ने भी इस मैच में 48 रनों का महत्वूर्ण योगदान दिया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाज नाबाद रहे और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...