“मेरे लिए मूव ऑन करना आसान नहीं था…”, विश्व कप में हार के बाद Rohit Sharma ने दिया पहला इंटरव्यू, मायूस दिखे हिटमैन, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Rohit Sharma

World Cup 2023 के फाइनल मैच में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह टूट गए थे। इस हार का दुख तो स्टेडियम में मौजूद करोड़ों फैस को हुआ था, लेकिन रोहित की दुखों की सीमा नहीं थी। इस हार के बाद से ही रोहित ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। हालांकि अब लगभग पूरे महीने बाद हिटमैन पहली बार सामने आए हैं और इंटरव्यू देते हुए कहा है कि इस चीज से उभरना उनके लिए कितना मुश्किल था।

इस दौरान इंटरव्यू में भी बात करते हुए रोहित मायूस ही दिखे। उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। इस दौरान उनकी बातों से भी पता लग रहा था कि वो फाइनल में हार के गम को अबतक नहीं भुला पाए हैं। रोहित के इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने खुद अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

कैमरे के सामने मायूस दिखे Rohit Sharma?

Mumbai Indians द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित ने कहा है कि, “मुझे नहीं पता था कि कैसे इससे बाहर निकलूं। पहले कुछ दिनों में मुझे कुछ नहीं पता था क्या करूं। मेरी फैमिली मेरे दोस्तों ने चीजों को आसान किया और मेरा साथ दिया। लेकिन मूव ऑन करना आसान नहीं था। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण होता है। जब आपने सब अच्छा किया आप जो कर सकते थे आपने किया। अगर मुझसे कोई पूछेगा कि आपने क्या गलत किया मेरे पास जवाब नहीं होगा। हमने 10 मैच जीते। परफेक्ट कभी कोई नहीं होता आप जीतते हैं तब भी गलतियां करते हैं। मैं टीम के लिए काफी गर्व महसूस करता हूं।”

“यह मेरे लिए आसान नहीं था”

रोहित ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “फाइनल के बाद मेरे लिए आसान नहीं था कैसे निकलूं उससे बाहर। मैंने कहीं दूर जाने का फैसला किया जहां इससे बाहर निकल पाउं। मैं जहां भी जा रहा था वो यादें साथ थीं। लेकिन सभी का शुक्रिया कि हमें इतना सपोर्ट मिला। एक-डेढ़ महीने लोगों ने हमारा साथ दिया, स्टेडियम आए, हमें सपोर्ट किया। उनका सभी का बहुत शुक्रिया। मुझे उन सभी के लिए बुरा लगा। लेकिन सबसे अच्छी बात थी कि जब मैं लोगों से मिला उन्होंने हमें समझा। उनके अंदर गुस्सा नहीं था बल्कि जब मैं उनसे मिला तो प्योर लव दिखा। इससे मुझे ताकत मिली और मैं आगे बढ़ पा रहा हूं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...