SA vs IND 3rd T20 Weather Report: क्या आखिरी टी20 में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें जोहान्सबर्ग का वेदर अपडेट

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 3rd T20 Weather Report

भारतीय टीम आज गुरुवार यानी 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में सीरीज को बराबर करने मैदान पर उतरेगी। ये मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं दूसरी तरफ सूर्या कुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज को बराबर करने की पूरी कोशिश करेगी।

ऐसे में दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, जिसपर सभी फैंस की नजरें भी टिकी रहने वाली हैं। हालांकि आखिरी 2 मैचों में बारिश ने मुकाबलों में जो खलल डाली है, उसकी वजह से फैंस को इस मुकाबले को लेकर भी काफी चिंता है। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि जोहान्सबर्ग का वेदर अपडेट क्या कहता है –

SA vs IND 3rd T20 Weather Report: क्या एक बार फिर बारिश बनेगी विलेन?

गौरतलब है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं इसके बाद दूसरे मकुाबले के अंत में भी बारिश ही टीम इंडिया के लिए विलेन साबित हुई और उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तीसरे मुकाबले से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, वेदर रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक जोहान्सबर्ग में बारिश की संभावना ना के बराबर है।

तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

तीसरे टी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, मार्को जानसन और तबरेज शम्सी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...