अबरार अहमद  की फिरकी में फंसे मिचेल, रिवर्स खेल खेलने गए और खेल हो गया…

Published On:
went to play the reverse game and the game was done

रिवर्स खेल खेलने गए और खेल हो गया- पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर अबरार अहमद की फिरकी बल्लेबाज समझ नहीं पा रहे हैं। पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना जादू दिखाया।

 पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल का सामना किया।

 मिशेल ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी, लेकिन अबरार ने उन्हें फंसाकर पवेलियन वापस भेज दिया। डेरिल मिशेल ने 42 रन बनाए। आउट होने के बाद वह बेहद निराश दिखे।

 जैसे ही उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलना चाहा तो गेंद बल्ले से ऐज लेते हुए हवा में गई। विकेटकीप सरफराज अहमद दौड़कर आए और आसान कैच पकड़ लिया।

यह भी पढ़े- चेतन शर्मा एक बार फिर से बन सकते हैं चयन समिति के अध्यक्ष, 30 दिसंबर को मीटिंग में होगा फैसला…

 जिस वक्त मिशेल आउट हो गए उस वक्त न्यूज़ीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 337 रन बना लिए थे। अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाएं।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 440 रन बना लिए हैं। 3 दिन का खेल पूरा हो गया है। न्यूजीलैंड के लिए क्रीज पर केन विलियमसन 105 और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

यह भी पढ़े- सनराइजर्स ने चुना अपना कप्तान, दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज के हांथो में सौपी कमान…

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...