SA vs IND 2nd Test: केपटाउन में टीम इंडिया ने तोड़ा प्रोटियाज का घमंड, 31 साल बाद जीत दर्ज कर रच दिया इतिहास

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 2nd Test

केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला दूसरे दिन ही समाप्त हो गया है और भारतीय टीम ने इस मुकाबले में प्रोटियाज को हराकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवा दिया है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब दूसरे मुकाबले में 7 विकेट की जीत के साथ भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है।

केपटाउन के न्यूलैड्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाज पहले दिन से ही प्रोटियाज पर हावी रहे और आखिरकार उनके कब्जे से जीत अपने हिस्से में लिख ली। इस टेस्ट सीरीज को जीतकर भले ही भारतीय टीम का अफ्रीकी सरजमी पर उनके खिलाफ सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया हो, लेकिन इसके बावजूद प्रोटियाज को हराकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है।

31 साल बाद भारतीय टीम ने दर्ज की प्रोटियाज के खिलाफ जीत

दरअसल, भारतीय टीम ने साल 1993 के बाद से दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर प्रोटियाज के खिलाफ कोई टेस्ट मैच जीत नहीं पाई थी। बता दें कि इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अफ्रीकी सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच 2 जनवरी 1993 में खेला था और उसमें भी ब्लू टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच यहां कुल 6 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 4 में भारतीय टीम को हार मिली जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।

ऐसे में इन आकंड़ों के बाद अब आखिरकार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर सांतवें टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में केपटाउन में भारतीय टीम के ये जीत काफी बड़ी है। 31 साल के बाद आखिरकार अब टीम इंडिया ने प्रोटियाज का घमंड तोड़ दिया है।

मैच का हाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला उनपर ही भारी पड़ गया था। दरअसल, पहली पारी में प्रोटियाज महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे।

वहीं दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने थोड़ी मेहनत की और Aiden Markram के शतक की बदौलत 176 रन बना दिए। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य मिला। इस आसान लक्ष्य को ब्लू टीम ने महज 3 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया और इस 5 दिवसीय मुकाबले को महज 2 दिनों में समाप्त कर दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...