LSG vs PBKS Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज भिडेंगी लखनऊ और पंजाब, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
LSG vs PBKS Pitch Report

IPL 2024 के 11वें मुकाबले में आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में Lucknow Super Giants और Punjab Kings की भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला आज शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के ही इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही टीमें अपना आखिरी मुकाबला हारकर आ रही हैं। ऐसे में इस मुकाबले में जीत के साथ दोनों टीमें अपना सफर आगे बढ़ाना चाहेंगी। इस मुकाबले में जहां LSG की कप्तानी KL Rahul के हाथों में है, तो वहीं PBKS का दारोमदार Shikhar Dhawan संभाल रहे हैं। तो आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आखिर कैसा रहता है इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पिच का मिजाज –

क्या कहती है Ekana Cricket Stadium की पिच रिपोर्ट?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। वहीं इसके साथ ही ये पिच स्पिनर्स को भी खूब फायदा पहुंचाती है। हालांकि इस पिच पर ज्यादातर लो स्कोरिंग मुकाबले ही देखे गए हैं। इस पिच का औसत स्कोर भी लगभग 147 रनों का ही है। ऐसे में जाहिर तौर पर कहा जा सकता है कि इस पिच पर रन निकाल पाना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा।

वहीं बता दें कि इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा कर पाना इस पिच पर और भी कठिन हो जाता है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रेरक मांकड़ , कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, शिवम मावी, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।

पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कवरप्पा, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रज़ा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।