Indian Batsman : केएल राहुल ने खेले 5 मेडन ओवर, शिखर धवन 2 बार – जानें कौन-कौन इस अनचाही लिस्ट में शामिल

Atul Kumar
Published On:
Indian Batsman

Indian Batsman – क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज पूरे ओवर (6 गेंदें) खेलने के बाद एक भी रन नहीं बना पाता तो उसे मेडन ओवर खेलना कहा जाता है।

टी20 इंटरनेशनल जैसे तेज़-तर्रार फॉर्मेट में यह बहुत कम देखने को मिलता है। फिर भी अब तक भारत के 9 बल्लेबाज कुल 14 बार मेडन ओवर खेल चुके हैं। आइए जानते हैं किस-किसका नाम इस लिस्ट में शामिल है।

सबसे ज्यादा मेडन ओवर खेलने वाले बल्लेबाज – केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर खेलने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। उन्होंने कुल 5 मेडन ओवर खेले हैं। राहुल लंबे समय से भारत की टी20 टीम से बाहर हैं और उनका आखिरी टी20I नवंबर 2022 में आया था।

शिखर धवन – दूसरे नंबर पर

लिस्ट में दूसरा नाम है शिखर धवन का। उन्होंने अपने टी20I करियर में 2 मेडन ओवर खेले। धवन ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अपने करियर में उन्होंने 68 टी20 मैच खेले और भारत को कई शानदार शुरुआत दी।

सूर्यकुमार, गिल और रोहित भी शामिल

टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी एक-एक बार मेडन ओवर खेला है। दोनों के नाम यह रिकॉर्ड 2023 में जुड़ा।
वहीं, रोहित शर्मा 2018 में एक बार मेडन ओवर खेल चुके हैं। रोहित अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं।

बाकी नाम – किशन से लेकर दुबे तक

इस सूची में चार और नाम शामिल हैं—

  • ईशान किशन (1 बार)
  • ध्रुव जुरेल (1 बार)
  • यशस्वी जायसवाल (1 बार)
  • शिवम दुबे (1 बार)

यानी कुल मिलाकर भारत के 9 बल्लेबाज अब तक 14 बार टी20I में रन बनाने में नाकाम रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...