Irfan Pathan : इरफान पठान ने चुनी भारत की XI, गिल – सैमसन दोनों शामिल दुबे और कुलदीप पर संशय

Atul Kumar
Published On:
Irfan Pathan

Irfan Pathan – एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है और टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI पर जमकर बहस हो रही है। इसी कड़ी में पूर्व ऑलराउंडर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट इरफान पठान ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI चुनी है।

उनके फैसले में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि उन्होंने शुभमन गिल को शामिल कर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सफल ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा, हालांकि सैमसन को टीम से बाहर नहीं किया।

शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पठान ने कहा कि शुभमन गिल वैसा ही रोल निभा सकते हैं जैसा विराट कोहली ने लंबे समय तक निभाया। उन्होंने कहा:


“गिल वह खिलाड़ी हैं जो लंबी पारियां खेल सकते हैं। विराट कोहली ने टी20 में अपनी अलग राह बनाई और टीम के लिए मैच जिताए। गिल भी उसी अंदाज में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।”

मिडिल ऑर्डर में मुंबई का दबदबा

नंबर-3 पर पठान ने तिलक वर्मा को जगह दी और कहा कि टीम इंडिया को इस पोज़िशन पर उन्हीं पर भरोसा रखना चाहिए। नंबर-4 पर उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को चुना।

संजू सैमसन को मिला मौका

जहां कई एक्सपर्ट संजू सैमसन को टीम से बाहर रख रहे हैं, वहीं पठान ने उन्हें नंबर-5 पर फिट बताया। उनका मानना है कि सैमसन के पास मिडिल ऑर्डर में मैच को संभालने और तेज़ करने की क्षमता है।

ऑलराउंडर्स की ताकत

पठान की टीम में नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या, जबकि नंबर-7 पर अक्षर पटेल शामिल हैं। नंबर-8 के लिए उन्होंने कहा कि हालात के हिसाब से शिवम दुबे या कुलदीप यादव में से किसी एक को चुना जाएगा।

गेंदबाजी आक्रमण

पठान ने अपनी टीम में तीन गेंदबाज तय किए:

  • जसप्रीत बुमराह
  • अर्शदीप सिंह
  • वरुण चक्रवर्ती

इरफान पठान की एशिया कप 2025 भारतीय XI

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...