नसीम शाह या जसप्रीत बुमराह! Babar Azam ने बताया कौन है टी20 के लिए बेहतर गेंदबाज?

Pranjal Srivastava
Published On:
Babar Azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज बबार आजम को हाल ही में एक बार फिर सफेद बॉल क्रिकेट का कप्तान बना दिया गया है। हाल ही में पीसीबी ने अपकमिंग टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये निर्णय लिया हैं। इन दिनों बाबर आजम आए दिन किसी ना किसी शो को लेकर कई नई बातें कर रहे हैं, जो काफी चर्चा का विषय भी बन रही हैं। इस बीच बाबर आजम ने टी 20 क्रिकेट में अपने बेस्ट गेंदबाज का नाम बताया है। दरअसल, बाबर ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर नसीम शाह को अपनी पहली पसंद बताया हैं।

बता दें कि नसीम शाह ने हाल ही में चोट से उभरते हुए पीएसएल में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का हुनर दिखाया हैं। वहीं जसप्रीत इस दिनों IPL 2024 में MI की तरफ से खेल रहे हैं। हाल ही में बाबर आजम से इन दोनों गेंदबाजों में से किसी एक को चुनने को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने बिना समय गवाएं नसीम शाह का नाम लिया।

Babar Azam ने चुना अपना फेवरेट गेंदबाज

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह की तुलना अक्सर ही की जाती है, जिसमें जहां कई लोग बुमराह को बेस्ट बताते हैं, तो वहीं कई नसीम शाह को। हालांकि अब बाबर आजम ने भी इन दोनों में से अपना बेस्ट गेंदबाज चुन लिया है।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के एक पॉडकास्ट शो के दौरान बाबर आजम से सवाल पूछा गया कि टी20 में आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड करने के लिए आप किस गेंदबाज को चुनेंगे नसीम शाह या भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह? इसपर बाबर आजम ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

दरअसल, बाबर आजम ने बिना कुछ सोचे ही इस सवाल के जवाब में तुरंत ही नसीम शाह का नाम ले लिया। उनका मानना है कि 20 वर्षीय नसीम आखिरी ओवर में बुमराह से बेहतर साबित हो सकते हैं। उन्होंने शाह के कंधे की चोट से तेजी से उबरने की प्रशंसा की, जिसकी वजह से वह छह महीने से अधिक समय तक बाहर रहे। आजम ने कहा, “चोट के बाद जिस तरह से उन्होंने वापसी की… उनका कौशल असाधारण है। हम पाकिस्तान में इस तरह की प्रतिभा अक्सर नहीं देखते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...