उमरान मालिक के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Former Pakistani batsman made a big statement about Umran Malik breaking Shoaib Akhtar's record

उमरान मालिक के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने दिया बड़ा बयान : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर नया रिकॉर्ड बनाया था.

इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या उमरान मलिक विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे.

हालांकि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट इससे सहमत नहीं हैं। उनके मुताबिक उमरान मलिक की तुलना शोएब अख्तर से करना सही नहीं है। शोएब अख्तर एक अलग स्तर के खिलाड़ी थे।

उमरान मलिक ने हाल ही में मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया था.

वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज बने। इसके बाद उमरान मलिक ने शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी तोड़ने की बात कही। इस पर शोएब अख्तर ने भी पलटवार करते हुए कहा कि हो सकता है उमरान मलिक मेरे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपनी हड्डियां तोड़ दें.

ये भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी विकटकीपर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

शोएब अख्तर के रिकॉर्ड से अभी काफी दूर हैं उमरान – सलमान बट

वहीं सलमान बट ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए शोएब अख्तर से उमरान मलिक की तुलना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उमरान और हारिस रऊफ के बारे में चर्चा है कि वे शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन यह बहुत मुश्किल है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

” इस समय दोनों गेंदबाज शोएब अख्तर के रिकॉर्ड से काफी दूर हैं। हालांकि, रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। शोएब अख्तर तीनों फॉर्मेट खेलते थे और लंबे स्पैल डालते थे। वह न केवल तेज थे बल्कि काफी चतुर गेंदबाज भी थे। उन्हें पता था कि बल्लेबाजों को कैसे आउट करना है। जब वह 39 वर्ष के थे, तब भी उन्होंने भारत के खिलाफ 159 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी की थी।

उमरान और हारिस में वह कला नहीं है जो उनमें थी। हालांकि दोनों ही युवा हैं और कुछ भी हो सकता है लेकिन ऐसा लगता है जैसे एक बल्लेबाज ने लगातार तीन शतक जड़े हैं और हम कहने लगते हैं कि वह सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. लोग अपने करियर में इतने मैच भी नहीं खेलते हैं। “

आपको बता दे आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उमरान मालिक सुर्खियों में आये थे। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज़ गेंद 157 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डाली हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...