उमरान मालिक के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Former Pakistani batsman made a big statement about Umran Malik breaking Shoaib Akhtar's record

उमरान मालिक के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने दिया बड़ा बयान : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर नया रिकॉर्ड बनाया था.

इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या उमरान मलिक विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे.

हालांकि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट इससे सहमत नहीं हैं। उनके मुताबिक उमरान मलिक की तुलना शोएब अख्तर से करना सही नहीं है। शोएब अख्तर एक अलग स्तर के खिलाड़ी थे।

उमरान मलिक ने हाल ही में मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया था.

वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज बने। इसके बाद उमरान मलिक ने शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी तोड़ने की बात कही। इस पर शोएब अख्तर ने भी पलटवार करते हुए कहा कि हो सकता है उमरान मलिक मेरे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपनी हड्डियां तोड़ दें.

ये भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी विकटकीपर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

शोएब अख्तर के रिकॉर्ड से अभी काफी दूर हैं उमरान – सलमान बट

वहीं सलमान बट ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए शोएब अख्तर से उमरान मलिक की तुलना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उमरान और हारिस रऊफ के बारे में चर्चा है कि वे शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन यह बहुत मुश्किल है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

इस समय दोनों गेंदबाज शोएब अख्तर के रिकॉर्ड से काफी दूर हैं। हालांकि, रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। शोएब अख्तर तीनों फॉर्मेट खेलते थे और लंबे स्पैल डालते थे। वह न केवल तेज थे बल्कि काफी चतुर गेंदबाज भी थे। उन्हें पता था कि बल्लेबाजों को कैसे आउट करना है। जब वह 39 वर्ष के थे, तब भी उन्होंने भारत के खिलाफ 159 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी की थी।

उमरान और हारिस में वह कला नहीं है जो उनमें थी। हालांकि दोनों ही युवा हैं और कुछ भी हो सकता है लेकिन ऐसा लगता है जैसे एक बल्लेबाज ने लगातार तीन शतक जड़े हैं और हम कहने लगते हैं कि वह सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. लोग अपने करियर में इतने मैच भी नहीं खेलते हैं।

आपको बता दे आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उमरान मालिक सुर्खियों में आये थे। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज़ गेंद 157 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डाली हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...