2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूरे शेड्यूल पर एक नज़र

Kiran Yadav
Published On:
A look at the complete schedule of the Indian cricket team in 2023

2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूरे शेड्यूल पर एक नज़र : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का साल काफी व्यस्त रहने वाला है। भारतीय टीम 2023 की शुरुआत 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों से सीरीज के साथ करेगी।

यह साल भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस साल भारतीय टीम अपनी घरेलू सरज़मी पर वनडे विश्वकप खेलेगी। उसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और एशिया कप भी खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना लगभग तय है। भारतीय टीम इस साल 8 टेस्ट, 35 वनडे और 17 टी20 मुक़ाबले खेलेगी।

भारतीय टीम की नज़र इस बार विश्वकप जीतने पर होगी , भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2011 विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद विश्वकप जीता था , 2015 और 2019 विश्वकप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े : 2023 विश्वकप के लिए बीसीसीआई ने लिया चौंकाने वाला फैसला

2023 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है :

जनवरी: श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज

जनवरी-फरवरी: न्यूजीलैंड का भारत दौरा- तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज

फरवरी-मार्च: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा -चार टेस्ट और तीन वनडे सीरीज

अप्रैल-मई: आईपीएल का 16वां सीज़न

जून: WTC फाइनल 2023

जुलाई-अगस्त: वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की खेली जाएगी सीरीज

सितंबर: 2023 एशिया कप

सितंबर: तीन वनडे मैचों के लिए भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

अक्टूबर- नवंबर: 2023 वनडे वर्ल्ड कप

नवंबर-दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी)

दिसंबर: दिसंबर अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...