Ab Be Villiers : टॉप-5 लिस्ट में विराट कोहली गायब – सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद आसिफ शामिल

Atul Kumar
Published On:
Ab Be Villiers

Ab Be Villiers – विराट कोहली और एबी डी विलियर्स की दोस्ती क्रिकेट की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है। मैदान पर जब दोनों एक साथ बल्लेबाजी करते थे, तो न सिर्फ गेंदबाजों का पसीना छूट जाता था बल्कि दर्शक भी सांसें थामकर उनकी साझेदारी का मज़ा लेते थे।

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेले गए मैचों से लेकर मैदान के बाहर तक, दोनों की बॉन्डिंग अक्सर सुर्खियों में रही है। लेकिन हाल ही में एबी डी विलियर्स ने एक बयान देकर फैंस को चौंका दिया।

दरअसल, जब डी विलियर्स से पूछा गया कि उनके हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में वे किन 5 महान खिलाड़ियों के साथ या खिलाफ खेले हैं, तो उनकी लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं था।

एबी डी विलियर्स की टॉप-5 टेस्ट दिग्गजों की लिस्ट

बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर एबी डी विलियर्स ने अपनी पसंद के पांच खिलाड़ियों का नाम लिया।

खिलाड़ीदेशभूमिकाडी विलियर्स की टिप्पणी
सचिन तेंदुलकरभारतबल्लेबाज“मैदान पर आते ही सब थम जाता था, उन्हें खेलते देखना शानदार था।”
जैक्स कैलिससाउथ अफ्रीकाऑलराउंडर“शायद अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर।”
एंड्रयू फ्लिंटॉफइंग्लैंडऑलराउंडर“बड़े मैचों में हमेशा दमदार, एजबेस्टन की यॉर्कर अब तक बेस्ट।”
मोहम्मद आसिफपाकिस्तानतेज गेंदबाज“मेरे सामने आए सबसे बेहतरीन फास्ट बॉलर।”
शेन वॉर्नऑस्ट्रेलियालेग स्पिनर“उनका व्यक्तित्व ही अलग था—फ्लॉपी हैट, सुनहरे बाल, जिंक क्रीम।”

विराट कोहली क्यों नहीं?

यह सवाल हर किसी के मन में आया कि डी विलियर्स की लिस्ट में विराट क्यों नहीं हैं। दरअसल, उन्होंने तुरंत ही माफी मांगते हुए कहा,

“विराट… माफ कीजिए, सचिन। इसलिए ऐसे सवालों के जवाब देना इतना मुश्किल होता है।”

यानी कि ये ज्यादा भूल या slips of tongue जैसा मामला था, न कि जानबूझकर कोहली को बाहर रखने का फैसला।

मोहम्मद आसिफ पर चौंकाने वाला बयान

डी विलियर्स ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को “अपने सामने आए सबसे बेहतरीन गेंदबाज” बताया। आसिफ भले ही स्पॉट-फिक्सिंग के कारण अपने करियर से बैन झेल चुके हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी को कई दिग्गज बल्लेबाजों ने हमेशा मुश्किल माना है।

जैक्स कैलिस को सर्वश्रेष्ठ करार

डी विलियर्स ने अपने हमवतन ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को शायद “अब तक का सबसे महान क्रिकेटर” बताया। कैलिस के आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं—10,000 से ज्यादा रन और 290 से ज्यादा विकेट सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में।

सचिन तेंदुलकर के लिए खास शब्द

जब डी विलियर्स ने सचिन का नाम लिया, तो उनकी आवाज़ में फैन वाला भाव साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर के मैदान पर उतरते ही माहौल बदल जाता था, और बल्लेबाजी करते समय पूरा स्टेडियम मानो मंत्रमुग्ध हो जाता था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...