Asia Cup 2025 : अभिषेक शर्मा बने सिक्सर किंग – तोड़ा जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 एशिया कप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार एशिया कप खेल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ पांच मैचों में 17 छक्के लगाकर खुद को टूर्नामेंट का नया सिक्सर किंग बना लिया है।

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

सुपर-4 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2008 एशिया कप में 14 छक्के लगाए थे।

एशिया कप में छक्कों का जलवा

अफगानिस्तान के गुरबाज ने 8 मैचों में कुल 15 छक्के लगाए थे, लेकिन अफगान टीम ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के बाबर हयात ने 8 मैचों में 14 छक्के जड़े और तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान 13 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर हैं।

रोहित शर्मा की स्थिति

दिग्गज रोहित शर्मा इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2016 से 2022 के बीच खेले गए 9 मैचों में 12 छक्के लगाए। उनके साथ श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस (11 मैच) और दासुन शनाका (15 मैच) भी 12 छक्कों के साथ बराबरी पर हैं।

टी20 एशिया कप – सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीटीममैचछक्के
अभिषेक शर्माभारत517
रहमानुल्लाह गुरबाजअफगानिस्तान815
बाबर हयातहॉन्ग कॉन्ग814
नजीबुल्लाह जादरानअफगानिस्तान813
रोहित शर्माभारत912
कमिंदु मेंडिसश्रीलंका1112
दासुन शनाकाश्रीलंका1512
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...