ICC T20I : अभिषेक शर्मा के पॉइंट्स – टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बनकर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Atul Kumar
Published On:
ICC T20I

ICC T20I – अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद अब ICC T20I Rankings में नया इतिहास रच दिया है। लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-1 पर काबिज अभिषेक ने अब ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जो विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे।

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में अब तक कोई भी बल्लेबाज 920 रेटिंग पॉइंट्स तक नहीं पहुंच सका था। इंग्लैंड के डाविड मलान के पास 919 अंकों का रिकॉर्ड था। लेकिन अभिषेक शर्मा ने उसे तोड़ते हुए 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर लिए। वे इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट, सूर्या और बाबर को छोड़ा पीछे

इस उपलब्धि के साथ अभिषेक शर्मा ने सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

  • सूर्यकुमार यादव (912 पॉइंट्स)
  • विराट कोहली (909 पॉइंट्स)
  • एरोन फिंच (904 पॉइंट्स)
  • बाबर आजम (900 पॉइंट्स)

सभी को पछाड़कर अब अभिषेक ने शीर्ष पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है।

एशिया कप 2025 में अभिषेक का जलवा

एशिया कप के इतिहास में अब तक कोई बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका था। लेकिन अभिषेक शर्मा ने इस मिथक को भी तोड़ डाला। उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 314 रन ठोक दिए।

उनका स्ट्राइक रेट चौंकाने वाला रहा—200। आमतौर पर एक-दो मैच में ऐसा स्ट्राइक रेट देखने को मिलता है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में इस गति से रन बनाना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

टी20 के नए किंग

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की आक्रामक शैली और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें टी20 का नया “किंग” बना दिया है। अब क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे हैं कि आने वाले सालों में अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल का चेहरा बनकर उभरेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...