महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला टीम ने ‘काला चश्मा’ पर किया जबरदस्त डांस, देखे वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
After becoming the Women's Under-19 T20 World Cup champions, the Indian women's team did a tremendous dance on 'Kala Chashma', watch video

महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला टीम ने ‘काला चश्मा’ पर किया जबरदस्त डांस, देखे वीडियो : दक्षिण अफ्रीका में रविवार (29 जनवरी) को खेले गए अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच में भारत महिला अंडर 19 ने इंग्लैंड महिला अंडर 19 (INDWU19 vs ENGWU19) को 7 विकेट से हराया. फाइनल में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारत महिला ने इसका शानदार जश्न मनाया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सभी खिलाड़ी बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘काला चश्मा’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के इस वीडियो को ICC ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है.

आपको बता दें कि हाल के दिनों में लोग काला चश्मा गाने पर अपने-अपने अंदाज में डांस करते हैं, वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी यही ट्रेंड फॉलो किया और जमकर डांस करती नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय टीम ने डांस के हर स्टेप को बखूबी फॉलो किया। इस वीडियो को भारतीय फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : “गेंदबाज़ी स्तर में जसप्रीत बुमराह ,शाहीन अफरीदी के आस-पास भी नहीं”, पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला बयान

फाइनल मैच में भारत महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को सात विकेट से हराया

भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच से ही शानदार खेल दिखाया और फाइनल मैच में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखी। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर हो गई।

भारत ने 69 रन के छोटे से लक्ष्य को 14 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से टी साधु ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ छह रन देकर दो विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...