“रोहित शर्मा को सामने आना होगा…”, Hardik Pandya की आलोचनाओं के बाद इस दिग्गज ने दी हिटमैन को जरुरी सलाह

Pranjal Srivastava
Published On:
Hardik Pandya

IPL 2024 में अब तक मुंबई इंडियंस ने तीन मैच खेले है। हालांकि अभी तक इस टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार हैं। MI को पहले गुजरात टाइटंस से हार मिली और फिर दूसरे मैच में SRH ने मुंबई इंडियंस की टीम को धूल चटाई। वहीं तीसरे मैच में भी MI को RR के सामने हार सामना करना पड़ा।

MI को इस लगातार मिल रही हार के बाद टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं। फैंस भी कप्तान के इस प्रदर्शन से काफी नाराज हैं। ऐसे में हर एक मुकाबले में हार्दिक के खिलाफ हूटिंग और आलोचनात्मक हूटिंग सुनने को मिल रही हैं।

हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम में हुए राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के दौरान लोगों ने हार्दिक पंड्या के सामने आते ही हूटिंग शुरू कर दी। ऐसे में फैंस का ये बर्ताव कई क्रिकेट दिग्गजों का नागवार लग रहा है, जिसके बाद सभी हार्दिक के सपोर्ट में आ रहे हैं। इस बीच अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का बयान सामने आया हैं, जिसमें उन्होंने हार्दिक के खिलाफ फैंस के इस बर्ताव का जिक्र किया है।

माइकल क्लार्क ने दी Rohit Sharma को सलाह

MI को मिल रही लगातार हार और साथ ही हार्दिक के प्रति लोगों के इस बर्ताव के बाद अब माइकल क्लार्क ने हाल ही में दिए गए एक बयान में कहा है कि कि अब रोहित शर्मा को सामने आना चाहिए, क्योंकि वो मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हैं।

हाल ही में माइकल क्लार्क ने एक शो पर बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि शायद यह इस स्तर पर है कि अगर यह जारी रहता है, तो रोहित शर्मा को सामने आना होगा और सार्वजनिक रूप से कुछ कहना होगा और वास्तव में हार्दिक का समर्थन करना होगा। आपको यह देखना पसंद नहीं है। मुझे पता है कि यह खेल में होता है, लेकिन घरेलू प्रशंसकों की हूटिंग करना सही नहीं है। ठीक है, ऐसा नहीं है कि हार्दिक ने कप्तान बनने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें वापस लाया और कप्तानी दी।”

क्लार्क ने कहा, “मैं बस उम्मीद करता हूं कि वह (रोहित) और हार्दिक ठीक हैं। फिर, वे हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। रोहित एक सुपर लड़का और एक महान खिलाड़ी है, इसलिए यह दूसरी बात है। आपको शायद मुंबई के लिए रोहित शर्मा की भी रन बनाने की जरूरत है। सफलता वही है जो उन्हें हमेशा मिलती रही है, लेकिन हां, अगर आप मुंबई इंडियंस हैं तो कुछ जीतें हासिल करें। हार्दिक को अच्छा खेलना जारी रखना होगा और उम्मीद है कि प्रशंसक टीम और हार्दिक का समर्थन करेंगे।”

क्लार्क को भी करना पड़ा था लोगों की आलोचनाओं का सामना

इस शो के दौरान क्लार्क ने हार्दिक से खुद को जोड़ते हुए वो किस्सा भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक मैच के दौरान ऐसी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा था। दरअसल, माइकल क्लार्क ने इस बातचीत के दौरान अपने कप्तानी के दिनों को याद करते एक किस्सा शेयर किया, जब उन्हें भी फैंस की हूटिंग का सामना करना पड़ा था।

क्लार्क ने कहा कि, “ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए मैंने एक बार गाबा में इसका सामना किया था। जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए बाहर आया तो मैं बिल्कुल हैरान रह गया। फैंस ने मेरी हूटिंग की और फिर मुझे लगा कि मैंने 100 रन बनाए और जब मैं चला गया तो उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...