“रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी है”, AUS vs IND मैच में हार के बाद मिचेल मार्श ने जमकर की भारतीय टीम और रोहित की तारीफ

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs IND

24 जून यानी सोमवार को T20 World Cup 2024 के सुपर-8 स्टेज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 24 रनों से शानादार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

इस मैच में पहले तो Rohit Sharma ने कप्तानी पारी खेली, तो वहीं इसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं अब इस मुकाबले में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Mitchell Marsh ने भी जमकर भारतीय टीम के प्रदर्शन और रोहित शर्मा की तारीफ की है।

Mitchell Marsh ने भारत को बताया बेहतर टीम

बता दें कि AUS vs IND मुकाबले में करारी हार के बाद कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, “निराशाजनक क्रिकेट के खेल में ऐसा होता रहता है। 40 ओवर के दौरान, बहुत सारे छोटे-छोटे अंतर होते हैं। भारत बेहतर टीम थी, रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी है। (हेड और मैक्सवेल की बल्लेबाजी पर) हमें उम्मीद से ज़्यादा भरोसा मिला। ऐसे रन चेज में अगर आप 10 ओवर प्रति रन पर रन बनाते हैं, तो हम खेल में बने रहते हैं। हालांकि अंत में भारत के गेंदबाज बहुत अच्छे थे। चलो, बांग्लादेश अब आगे बढ़ो!”

ऐसा रहा मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं इसके जवाब में भारत के गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 20 ओवर में महज 181 रनों के स्कोर पर रोक दिया। ऐसे में भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 24 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...