आसमान से गिरे खजूर में अटके! RR की पहली हार के झटके के बाद Sanju Samson पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Pranjal Srivastava
Published On:
Sanju Samson

IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की जर्नी काफी शानदार चल रही थी। टीम ने शुरूआती 4 मैचों को शानदार तरीके से जीता था और अजेय होने के साथ प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर चल रही थी। हालांकि बीती रात बुधवार को RR के जीत की लय टूट गई। दरअसल, रोमांचक मैच में Gujarat Titans ने RR को 3 विकेट से मात दे दी।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ न केवल राजस्थान को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा, बल्कि मैच के बाद RR के कप्तान संजू सैमसन पर BCCI द्वारा 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। ऐसे में संजू सैमसन को बीते दिए एक साथ 2 झटके लगे।

एक के बाद एक Sanju Samson को लगे 2 झटके

दरअसल, संजू सैमसन पर ये जुर्माना मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए लगाया गया है। ऐसे में बुधवार का दिल सैमसन के लिए काफी बेकार रहा है। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने काफी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन गुजरात की बल्लेबाजी उनपर भारी पड़ गई, जिसके कारण उन्हें इस सीजन की पहली हाल का सामना करना पड़ा।

IPL 2024 में RR को मिली पहली हार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में Rajasthan Royals ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें एक बार फिर राजस्थान के ओपनर्स ने निराश किया। हालांकि इसके बाद Sanju Samson और Riyan Parag के बीच 130 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बदौलत राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में गुजरात के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा।

वहीं इसके जवाब में Shubman Gill ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली। उन्होंने GT की तरफ से ओपनिंग करते हुए महज 44 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने भी 39 रनों की पारी के साथ उनका बखूबी साथ निभाया। ऐसे में गुजरात ने इस रोमांचक मैच की आखिरी गेंद पर इस मैच को अपना बना लिया और राजस्थान को 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...