Time Out Controversy के बाद इस भारतीय तेज गेंदबाज ने मैथ्यूज को ठहराया गलत, श्रीलंकाई ऑलराउंडर की जमकर लगाई क्लास

Ankit Singh
Published On:
Time Out Controversy

सोमवार यानी 6 नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो क्रिकेट के इतिहास में अबतक नहीं देखा गया था। दरअसल, दिल्ली में खेले गए इस मैच के दौरान क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को Time Out दिया गया और इसका शिकार बनने वाले खिलाड़ी थे श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर Angelo Mathews।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर जगह मैथ्यूज का टाइम आउट विवाद ही छाया हुआ है। इस मामले पर फैंस के साथ क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने भी अपनी राय दी है, जिसमें कुछ मैथ्यूज को सही बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि Shakib Al Hasan ने खेल भावना का अपमान किया है। ऐसे में अब इसी कड़ी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Jaydev Unadkat ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है और इस दौरान उन्होंने मैथ्यूज को गलत बताते हुए उनकी खूब क्लास लगाई है।

Jaydev Unadkat ने मैथ्यूज की लगाई क्लास

आपको बता दें कि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने मैथ्यूज की क्लास लगाते हुए कहा है कि ये उनके घर का आंगन नहीं है। उन्होंने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘यही वजह है कि निष्कर्ष पर पहुंचने और सहानुभूति जताने से पूर्व आपको दोनों पक्षों को सुनना चाहिए। यह क्रिकेट का मैदान है, ना कि आपके घर का आंगन है, जहां आप आराम फरमा सकते हैं।’

वहीं इसके आगे उनादकट ने लिखा कि,  ‘यदि आप खेल भावना की उम्मीद करते हैं तो पहले खुद पहल (अपने उपकरण को बदलने से पहले अंपायर से इजाजत लें। ऐसे न घूमे जैसे आपको नियम का कुछ परवाह ही नहीं है।) कीजिए।” जयदेव के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया और इसलिए उन्होंने इस पोस्ट को थोड़ी ही देर में डिलीट कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान एंजलो मैथ्यूज ग्राउंड पर आ तो गए थे, लेकिन तभी उनके हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया और वो उसके रिपलेस्टमेंट के लिए क्रीज से हटकर दूसरे हेलमेट की मांग करने लगे, तभी शाकिब ने अंपायर के सामने अपील कर दिया और अंपायर ने इसपर चर्चा करने के बाद मैथ्यूज को टाइम आउट करार दे दिया, जिसके बाद मैदान पर ताना तनी का माहौल बन गया, लेकिन आखिरकार उन्हें निराश मन से मैदान के बाहर जाना ही पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...