Virat Kohli की आतिशी पारी के बाद इस दिग्गज ने बांधे तारीफों के पुल, किंग कोहली को बताया बेस्ट फिनीशर!

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

IPL 2024 में बीते दिन यानी 25 मार्च को टूर्नामेंट का 7वां मुकाबला खेला गया, जिसमें RCB ने PBKS को 4 विकटों से हराया। ये मैच बेंगलुरू के M Chinnaswamy Stadium खेला गया। इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से आग उगलते देखा गया। उन्होंने अकेले ही अपने दम पर RCB को बैकफुट से उठाकर विनिंग जोन तक पहुंचा दिया।

उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक ने उनकी जमकर तारीफ की। वहीं मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन विराट कोहली की जमकर तारीफ करते नजर आए। साथ ही पीटरसन ने कोहली को एक बेहतरीन फिनीशर बताया हैं।

Virat Kohli की आतिशी पारी ने RCB को दिलाई पहली जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने इस मुकाबले में 49 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। वहीं इस पारी के साथ विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 100 बार 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस पारी के बदौलत RCB ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली है।

धोनी या विराट…कौन है बेस्ट फीनिशर? – केविन पीटरसन

गौरतलब है कि विराट कोहली की इस धमाकेदार पारी ने सभी को उनका मुरीद बना लिया। चाहे क्रिकेट के दिग्गज हो या फिर आम इंसान, सभी ने उनकी जमकर तारीफें की। वहीं इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने ऑन एयर अपनी राय रखते हुए कहा कि जब विराट क्रिकेट से सन्यास लेंगें तो लोग उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज के बजाय एक जबरदस्त फिनीशर के रूप में याद करेंगे।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...