रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे ने जड़ा दोहरा शतक , भारतीय टीम में वापसी के दिए संकेत

Kiran Yadav
Published On:
Ajinkya Rahane scored a double century in Ranji Trophy, indicated the return of the Indian team

रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे ने जड़ा दोहरा शतक , भारतीय टीम वापसी के दिए संकेत : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपनी पुराने लय में लौट आए है।

रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने 261 गेंदों में 26 चौके और 3 छक्कों की मदद से 204 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की अहम साझेदारी की.

ये भी पढ़े : सचिन तेंदुलकर के गुस्से का शिकार हुए जूनियर खिलाड़ी, क्या थी वजह…

जहां एक ओर सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने 195 गेंदों में 27 चौकों और एक छक्के की मदद से 162 रनों की बहुमूल्य पारी खेली.

खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने एक बार फिर अपनी फॉर्म में आने के संकेत दिए हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 204 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

अपने दोहरे शतक की बदौलत उन्होंने एक बार फिर अपने चयन के लिए बोर्ड का दरवाजा खटखटाया है. रहाणे ने अपनी पारी में 26 चौके और 3 छक्के लगाए।

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 162 रन और सरफराज खान ने 126 रन की शतकीय पारी खेली थी. इन तीन शतकों की मदद से मुंबई ने पहली पारी 651 रन पर घोषित कर दी है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...