पहले टेस्ट में अक्षर पटेल को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह ,पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Akshar Patel may get a place in the playing XI in the first test, former Indian cricketer gave a big reaction

पहले टेस्ट में अक्षर पटेल को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह ,पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस मैच में कुलदीप यादव को शायद खेलने का मौका न मिले और उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती हैं।

रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर स्पिनर चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इसके बाद रवींद्र जडेजा दूसरे विकल्प हो सकते हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक को चुना जाएगा।

संजय मांजरेकर के मुताबिक अक्षर पटेल टीम इंडिया के तीसरे स्पिनर हो सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए उन्होंने कहा,

“अगर टीम तीन स्पिनरों को उतारना चाहे तो कुलदीप यादव टीम के तीसरे स्पिनर नहीं हो सकते हैं। उनकी जगह तीसरे स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया जाएगा. जडेजा और अश्विन सातवें और आठवें नंबर पर उतरेंगे और फिर बल्लेबाजी में काफी गहराई आएगी।

जहां तक गेंदबाजी संयोजन की बात है तो टीम दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज के साथ खेलेगी या फिर तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतर सकती है. अगर पिच टर्नर है तो अश्विन और जडेजा पर्याप्त हो सकते हैं।”

ये भी पढ़े : नागपुर टेस्ट से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन , इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

आपको बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को खिलाने की बात कही थी. रवि शास्त्री के मुताबिक कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं जो पहले दिन से ही गेंद को स्विंग करा सकते हैं.

वहीं अगर अक्षर पटेल की बात करें तो वह रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज हैं. उन्होंने कहा कि अगर टॉस हारकर पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजी करनी पड़े तो यह काम कुलदीप यादव बखूबी कर सकते हैं.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...