भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत को दिया खास संदेश

Kiran Yadav
Published On:
All Indian players including Indian head coach Rahul Dravid gave a special message to Rishabh Pant

भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत को दिया खास संदेश : श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत को एक खास संदेश दिया है. कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत का इस समय इलाज चल रहा है और सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। पंत की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। हालांकि, पंत पहले ही विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर आ गए थे और इसके बाद एक बस ड्राइवर और कंडक्टर ने आकर उन्हें बचाया. हालांकि पंत खतरे से बाहर हैं और उनका मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

भारतीय खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, “मैं आशा करता हूं कि आप शीघ्र ही अच्छे हो जाएंगे। पिछले एक साल के दौरान मुझे भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की कुछ बेहतरीन पारियां देखने का सौभाग्य मिला है और ये पारियां आपने खेली हैं। जब भी हम संकट में थे, आपने हमें उबारा और मैं जानता हूं कि आपकी इच्छा शक्ति कितनी प्रबल है। आपमें कठिनाइयों को पार करने का साहस है और आप इस चुनौती को भी पार कर लेंगे। हम जल्द ही आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। “

ये भी पढ़े : मैट हेनरी और ऐजाज पटेल ने 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने अपने संदेश में कहा , ” मैं तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। आप एक लड़ाकू हैं। मैं जानता हूं कि चीजें ऐसी नहीं हैं लेकिन आप उस तरह के व्यक्ति हैं जो हर चुनौती को पार करके वापसी करेंगे। मेरा प्यार और शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। पूरी टीम और पूरा देश आपके साथ है। “

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और यहां आपकी कमी खलेगी। मुझे पता है तुम जल्दी ही वापस आओगे। “

इसके अलावा युजवेंद्र चहल, इशान किशन और शुभमन गिल ने भी ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...