#CSKChampions: CSK की जीत के बाद खूब रोए Ambati Rayudu, आखिरी मैच में चैंपियन बनने पर भर आई थी क्रिकेटर की आंखे, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
IPL 2023

काफी मुश्किलों को झेलने और काफी इंतजार करने के बाद आखिरकार 28 मई को Ahmedabad के Narendra Modi Stadium में Chennai Super Kings और Gujarat Titans के बीच IPL 2023 का Final मुकाबला खेला गया, जिसमें CSK विजेता रही। इस धमाकेदार मैच में CSK ने 5 विकेट से GT को मात दे दी। इस जीत के साथ जहां एक तरफ लोग खुशी से जश्न मना रहे थे, वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जो खुशी के मारे रो ही पड़े।

Dhoni Lifts Jadeja

ये भी पढ़ें: https://cricketyatri.com/cy-premium/csk-players-were-seen-enjoying-jalebi-fafda-amid-rain-at-ahmedabad-stadium/

CSK की जीत पर भावुक हुए MS Dhoni

गौरतलब है कि इस मैच में MS Dhoni बैटिंग करने उतरे तो थे, लेकिन पहली ही गेंद पर कैच आउट होकर वापस लौट गए। इनते महत्वपूर्ण मैच में ऐसे पहली गेंद पर आउट होकर धोनी पूरी तरह मायूस होकर डग आउट में बैठे थे। मैच जब आखिरी गेंद पर पहुंचा तो सभी की सांसे टंगी हुई थी, जिसमें धोनी भी शामिल थे। इस आखिरी गेंद पर चौका लगते ही सभी उठकर मैदान की तरफ भागने लगे, लेकिन धोनी अपनी जगह पर ही रहे। इस जीत को पाकर उनकी आंखे भर आई थी।

इसके बाद Ravindra Jadeja के गले लगते ही वो रो पड़े। हालांकि ये आंसु उनकी खुशी के आंसु थे, क्योंकि ये मैच उनके आईपीएल करियर का शायद आखिरी मैच हो सकता है, इस वजह से ये जीत उनके लिए बहुत अहम थी। वहीं MSD के अलावा कोई और भी था, जो इस जीत की खुशी में उनसे कही ज्यादा रोया।

ये भी पढ़ें: https://cricketyatri.com/cy-premium/dhoni-has-not-only-earned-name-but-peoples-love-in-all-these-years/

फूट-फूटकर रोए Ambati Rayudu

आपको बता दें कि CSK की जीत से पहले ही अंबाती रायडू ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। ऐसे में ये मैच उनके भी आईपीएल करियर का आखिरी मैच था। वहीं इस मैच में उन्होंने भले ही एक लंबी पारी ना खेली हो, लेकिन अपनी टीम के लिए एक अहम योगदान जरुर दिया। CSK की जीत के बाद जहां सभी खुशी से नाचते-गाते दिखे, वहीं रायडू की आंखे भर आई।

इस खुशी के मौके पर उनके आंसू रोकने से नहीं रुक रहे थे और हो भी क्यों ना, ये उनका आखिरी मैच था और शायद इससे अच्छा Retirement Gift उनके लिए कोई हो ही नहीं सकता था। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें CSK की जीत की खुशी में रायडू रोते नजर आ रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

ISL vs PES Dream11
|

ISL vs PES Dream11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket, Pitch Report, Dream11 Team, 5th Match, Pakistan Super League 2025

ISL vs PES Dream11 Prediction in Hindi – ISL vs PES पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के 5वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) और ...

REN vs THU-B Dream11
|

REN vs THU-B Dream11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket, Pitch Report, Dream11 Team, T20 Match, Kuwait T20 Challengers Leagues B

REN vs THU-B Dream11 Prediction in Hindi – REN vs THU-B T20 Match 2025, मैच डिटेल्स:REN vs THU-B के बीच T20 Match 8 APRIL ...

CS vs ND Dream11
|

CS vs ND Dream11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket, Pitch Report, Dream11 Team, T20 Match, Dream11 Super Smash T20

CS vs ND Dream11 Prediction in Hindi – CS vs ND T20 Match 2025, मैच डिटेल्स:CS vs ND के बीच T20 Match 6 JAN ...

Ajay Jadeja
|

एक-दूसरे पर मर मिटने को तैयार थे Ajay Jadeja और Madhuri Dixit, फिर क्यों अधूरी रह गई दोनों की प्रेम कहानी?

हिंदी सिनेमा और क्रिकेट जगत का रिश्ता काफी पुराना रहा चुका है। चाहे वो उस समय में Mansoor Ali Pataudi और Sharmila Tagore की बात हो या फिर ...

Rohit Sharma
|

वेस्टइंडीज से भिडंत के पहले मस्ती के मूड में नजर आए कप्तान Rohit Sharma, रिपोर्टर बन ली Ajinkya Rahane की चुटकी, Watch Video!

भारतीय टीम इन दिनों वेस्ट इंडीज में अपने आने वाले मुकाबले की तैयारियों में जुटी हुई है। दरअसल, भारत को वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट, ...

Cricketyatri Ft Image
|

Shreyas Iyer और Chahal की पत्नी का प्यार चढ़ा परवान! एक तस्वीर ने खोल दी दोनों की पोल

Yuzvendra Chahal सिर्फ भारतीय टीम के ही नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने नेशनल लेवल से लेकर इंटरनेशनल ...