विराट कोहली के शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

Kiran Yadav
Published On:
Anushka Sharma shared a special picture after Virat Kohli's century

विराट कोहली के शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर : भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की जोड़ी को ग्लैमर की दुनिया में बेस्ट जोड़ी माना जाता है। दोनों को अक्सर एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए देखा जाता है. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी अनुष्का का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। शुभमन गिल के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए. इसके बाद विराट ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

विराट ने पारी की सधी शुरुआत की और फिर तेजी से रन बटोरे. उन्होंने 87 गेंदों में 129.89 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए। कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाया। कोहली की इस पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 373 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने 67 रन से जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़े : Happy Birthday Rahul Dravid : तीन ऐसे रिकॉर्ड जो राहुल द्रविड़ के नाम है

कोहली की इस शानदार पारी के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की. इस स्टोरी में उन्होंने विराट कोहली के शतक के बाद जश्न मनाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस स्टोरी पर हार्ट इमोजी भी बनाया।

image 22

बता दें, विराट को इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान इन दोनों को वृन्दावन में देखा गया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और इस दौरान यह दोनों वृंदावन भी गए जहां उन्होंने श्री परमानंद जी का आशीर्वाद भी लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...