ARG W vs CHL W: 6 गेंद 52 रन, चिली महिला क्रिकेट टीम की इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
ARG W vs CHL W

शनिवार 14 अक्टूबर को अर्जेंटिना और चिली महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। सभी को तो ये सामान्य मैच की तरह ही लगा था, लेकिन इस मैच के दौरान एक के बाद एक ऐसे कई रिकॉर्ड्स बने, जिसके बारे में तो पुरुष क्रिकेट टीम ने भी कभी नहीं सोचा होगा। दरअसल, इस मैच के दौरान अर्जेंटिना ने एक ही पारी में 20 ओवर में 427 रन बना दिए।

वहीं इसके बाद चिली की टीम को मात्र 63 रन पर ही ऑलआउट कर इस मैच को 364 रनों से जीत लिया। वहीं इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान चिली महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज Florencia Martinez ने एक ही ओवर में 52 रन लुटाकर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Florencia Martinez ने 1 ओवर में लुटाए 52 रन

आपको बता दें कि 1 ओवर में 6 गेंद पर 6 छक्के मारकर तो 36 रन बनाने का रिकॉर्ड आपने जरुर सुना होगा, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी गेंदबाज ने 1 ओवर में 52 रन पिटवा दिए हो। जी हां, दरअसल, चिली की गेंदबाज Florencia Martinez ने 1 ही ओवर में 52 रन लुटाकर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, आजतक एक ओवर में इतने रन दुनिया के किसी भी गेंदबाज ने नहीं दिए थे, लेकिन अब ये शर्मनाक रिकॉर्ड चिली महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज फ्लोरेंसिया मार्टिनेज के नाम दर्ज हो गया है। इस दौरान मार्टिनेज ने 1 ओवर में 17 नो बॉल फेंकी।

टी20 क्रिकेट में Argentina Women Cricket Team ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि चिली महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ इस मुकाबले में अर्जेनटिना महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को पहले टी20 मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बता दें कि इस दौरान अर्जेंटिना की टीम ने एक ही पारी में 20 ओवर खेलते हुए 427 रन ठोक डाले।

इस दौरान Lucia Taylor ने 84 गेंदों में 27 चौकों की मदद से 169 रनों की पारी खेली, तो वहीं Albertina Galan ने महज 84 गेंदों में 23 चौकों की मदद से 145 रन ठोक डाले। बता दें कि अर्जेंटिना की यह पारी टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...