Arjun Tendulkar : 7 महीने बाद क्रिकेट में लौटे अर्जुन तेंदुलकर – गेंद और बल्ले दोनों से चमके

Atul Kumar
Published On:
Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar – महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 7 महीने के लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट में शानदार वापसी की है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित डॉ. (कैप्टन) के. थिम्माप्पिया मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में अर्जुन ने गेंद और बल्ले दोनों से तहलका मचा दिया।

पहली गेंद पर विकेट और पांच विकेट की झड़ी

गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज अनिरुद्ध साबले को आउट कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।

इसके बाद महेश म्हस्के को LBW किया, दिग्विजय पाटिल के स्टंप उखाड़े और मेहुल पटेल को 54 रन पर चलता किया। आखिरी बल्लेबाज नदीम शेख को आउट करते ही अर्जुन ने अपनी पारी में 5 विकेट पूरे किए। उनकी गेंदबाजी से महाराष्ट्र की टीम 136 रनों पर ढेर हो गई।

बल्ले से भी दिखाया दम

सिर्फ गेंद ही नहीं, अर्जुन बल्ले से भी चमके। 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 44 गेंदों में 36 रन बनाए। उनकी इस पारी ने गोवा को पहली पारी में 333 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की। इस पारी में मोहित रेडकर (58), अभिनव तेजराणा (77) और दर्शन मिसाल (61) ने भी अहम योगदान दिया।

अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट सफर

अर्जुन तेंदुलकर पहले महाराष्ट्र की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट खेल चुके हैं, लेकिन 2022 में वह गोवा चले गए। लंबे समय के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जोरदार वापसी की है। अब उनकी नजर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

arjun-tendulkar,returns with 5-wickets ,36-runs ., after 7month

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...