वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में Arshdeep Singh ने चटकाए 3 विकेट, फिर भी गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Arshdeep Singh

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत का श्रेय भारतीय बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal और Shubman Gill को गया, जिन्होंने 17 ओवर में ही 179 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया। वहीं इस मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और इसमें भी Arshdeep Singh मैच के आखिरी ओवर में कुछ ज्यादा ही महंगे साबित हुए। दरअसल, पूरे मैच में अर्शदीप ने 3 विकेट तो झटके लेकिन आखिरी ओवर में उन्होंने दिल खोलकर रन लुटा दिए और इसी के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें: T20I मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय खिलाड़ी

सफल होकर भी असफल रहे Arshdeep Singh

दरअसल, चौथे टी20 मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने  पॉवरप्ले में कहर बरपाया और शुरुआत में ही दोनों ओपनर्स को चलता कर दिया। यहां तक तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन इसके बाद अगले 2 ओवर में उनका जादू कुछ खास नहीं चल सका, लेकिन इस बीच उन्होंने Simron Hetmayer के रुप में अपना तीसरा विकेट भी हासिल कर लिया। हालांकि मैच के 20वें ओवर में उनकी एक ना चल पाई और उन्होंने 17 रन लुटा दिए। इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें: भारत के लिए T20I मैचों में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर बनने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

arshdeep singh wikipedia page vandalised 1662376749

Arshdeep का शर्मनाक रिकॉर्ड

अर्शदीप ने पावरप्ले में नई गेंद का कमाल जरुर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को दिखाया हो, लेकिन मैच के 20वें ओवर में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भी उनका जमकर हिसाब किया और पावरप्ले का सारा बदला एक ही ओवर में ले लिया। दरअसल, मैच के आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 17 रन लुटा दिए और इसके साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल मैचों के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा खराब इकॉनमी से गेंदबाजी करने वाले बॉलर बन गए हैं। दरअसल, इस मामले में अर्शदीप ने 12.22 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के Chris Mpofu के नाम दर्ज था, जिनके नाम 19वें और 20वें ओवर में 12 की इकॉनमी से गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं अब अर्शदीप इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...