Asia Cup 2025 : अभिषेक शर्मा की पहचान है अटैकिंग क्रिकेट, सूर्या और गंभीर बोले…..

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – एशिया कप 2025 के सबसे बड़े स्टार और Player of the Tournament अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया में कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर का पूरा सपोर्ट मिल चुका है।

दोनों ने साफ कर दिया है कि अभिषेक को अपनी अटैकिंग अप्रोच कभी नहीं बदलनी चाहिए—even अगर वह पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए आउट हो जाएं।

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर सूर्या का बयान

सूर्यकुमार यादव ने कहा—
“गौती भाई (गंभीर) और मैंने उसे कहा है कि अपना खेल मत बदलो। यही तुम्हारी पहचान है और यही तुम्हें यहां तक लेकर आया है। खुद पर भरोसा रखो। कोई दिक्कत नहीं अगर पहली ही गेंद पर जोखिम उठाते हुए आउट हो जाओ। टी20 क्रिकेट हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड वाला फॉर्मेट है। उसने एशिया कप में वही किया और इनाम पाया।”

अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और कई मौकों पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अकेले ही मैच का रुख पलट दिया।

गौतम गंभीर का पर्दे के पीछे रोल

कप्तान सूर्या ने कोच गौतम गंभीर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा—
“गंभीर पर्दे के पीछे काम करना पसंद करते हैं। कल उन्होंने ही मुझे सलाह दी थी कि शिवम दुबे से नई गेंद से गेंदबाजी कराऊं।

पूरे टूर्नामेंट में दुबे ने नई गेंद से गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन यह दांव काम कर गया। गंभीर खेल और दबाव की परिस्थितियों को भलीभांति समझते हैं। मुझे लगता है कि वे हमें सही दिशा देने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।”

अभिषेक की पहचान बनी अटैकिंग क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में जिस तरह पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर अटैक किया, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बना दिया है। उनकी पावर हिटिंग और बेखौफ रवैया ही वह पहचान है, जिसे कोच और कप्तान दोनों ने बनाए रखने की सलाह दी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...