Asia Cup : मोहम्मद कैफ के बयान पर जसप्रीत बुमराह का तीखा पलटवार

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup

Asia Cup – जसप्रीत बुमराह और पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ के बीच सोशल मीडिया पर शब्दों की जंग छिड़ गई है। मामला तब गरमाया जब कैफ ने जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 में गेंदबाजी स्पेल को लेकर सवाल उठाए।

कैफ का दावा था कि मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव बुमराह का इस्तेमाल गलत तरीके से कर रहे हैं, जिससे आने वाले वर्ल्ड कप में भारत को नुकसान हो सकता है।

मोहम्मद कैफ का दावा

पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा—
“रोहित शर्मा की कप्तानी में बुमराह आमतौर पर 1, 13, 17 और 19वां ओवर डालते थे। लेकिन एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उन्होंने शुरुआती तीन ओवर लगातार फेंके। बुमराह चोट से बचने के लिए शरीर गर्म होने पर ही गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

ऐसे में आखिरी 14 ओवरों में बुमराह का एक ओवर कम होना बल्लेबाजों के लिए राहत है। वर्ल्ड कप जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ ये भारत के लिए खतरनाक हो सकता है।”

बुमराह का तीखा जवाब

कैफ के इस विश्लेषण पर बुमराह ने बिना देर किए पलटवार किया। उन्होंने उसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—
“पहले भी गलत थे, अब भी गलत हैं।”

यानी बुमराह ने साफ कर दिया कि कैफ का आकलन न तो पहले सही था और न अब है।

पुराना विवाद भी आया सामने

गौरतलब है कि कैफ इससे पहले भी बुमराह को लेकर विवादित दावा कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं क्योंकि उनका शरीर अब ज्यादा मैच झेल नहीं पाएगा।

हालांकि, तब भी यह दावा गलत साबित हुआ था क्योंकि बुमराह ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।

एशिया कप 2025 में बुमराह का प्रदर्शन

बुमराह इस टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। उनका बॉलिंग औसत 22.00 और इकॉनमी रेट 7.33 का है। उन्हें ग्रुप चरण में ओमान के खिलाफ आराम दिया गया था। भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है और बुमराह टीम की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं।

तालिका: बुमराह का एशिया कप 2025 आंकड़े

मैचविकेटऔसतइकॉनमीसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
4522.007.332/25

सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद कैफ की नोकझोंक ने क्रिकेट फैन्स का ध्यान खींच लिया है। कैफ जहां बुमराह के इस्तेमाल की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं बुमराह अपने खेल से ही आलोचकों को जवाब देने के मूड में दिख रहे हैं। फाइनल से पहले ये बहस और भी रोचक हो गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...