Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच पर श्रीकांत का बड़ा बयान कहा – यह टीम चेन्नई लीग जैसी लगती है

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – भारत और पाकिस्तान की टीमें आज यानी रविवार, 21 सितंबर को एशिया कप 2025 में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में पाकिस्तान हर विभाग में पिछड़ता दिखा और यही गिरता प्रदर्शन अब India vs Pakistan Rivalry की चमक फीकी कर रहा है।

श्रीकांत का बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि भारत-पाकिस्तान की मशहूर राइवलरी अब अपनी अहमियत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुख्य टीमों की बजाय अब एसोसिएट देशों के खिलाफ खेलना चाहिए।

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा, “पाकिस्तान का इतने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा होना ही उनके लिए सौभाग्य है। आगे चलकर उन्हें एसोसिएट टीमों के साथ खेलना चाहिए और उनकी जगह अन्य मजबूत टीमों को लाना चाहिए।”

“चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन जैसी टीम”

1983 वर्ल्ड कप विजेता श्रीकांत ने पाकिस्तान की मौजूदा टीम पर तंज कसते हुए कहा, “इस टीम में कोई डराने वाली बात नहीं है। ये मैच अब दर्शकों को आकर्षित नहीं करेंगे। पाकिस्तान की टीम तो चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन जैसी लग रही है।”

माइक हेसन पर भी निशाना

श्रीकांत यहीं नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन को भी आड़े हाथों लिया। उनके मुताबिक, हेसन बार-बार यह कहेंगे कि पाकिस्तान एक अच्छी टीम है और भारत के खिलाफ बदकिस्मत रहे, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान कहीं नहीं पहुंचेगा।

बता दें, हेसन को मई 2025 में पाकिस्तान का हेड कोच बनाया गया था। इससे पहले वह न्यूजीलैंड और आईपीएल फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कोच रह चुके हैं।

India vs Pakistan Rivalry: अब पुरानी बात?

पहलूपहलेअब
दर्शकों का रोमांचसबसे ज्यादाघटता हुआ
मुकाबले का स्तरकड़ा टक्करएकतरफा
भारत की बढ़तमामूलीबेहद मजबूत
पाकिस्तान का प्रभावमजबूत गेंदबाजी व बैटिंगकमज़ोर हर डिपार्टमेंट में

श्रीकांत के तीखे बयान ने बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई भारत-पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी का जादू अब खत्म हो चुका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...