Asia Cup 2025 : ACC बैठक में भारत का कड़ा रुख – अब भी सस्पेंस में एशिया कप ट्रॉफी

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – एशिया कप 2025 के बाद सबसे बड़ा मुद्दा अब क्रिकेट से ज्यादा ट्रॉफी को लेकर खड़ा हो गया है। भारत ने टूर्नामेंट जीता, लेकिन ट्रॉफी खिलाड़ियों को नहीं दी गई।

वजह? भारतीय टीम ने पाकिस्तान सरकार में मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। यही कारण है कि अब एशिया कप ट्रॉफी विवाद 2025 तूल पकड़ चुका है।

एशिया कप ट्रॉफी विवाद 2025: असली पेंच कहां फंसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी नहीं सौंपी। बीसीसीआई ने इसे पद का दुरुपयोग बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है। मामला इतना बढ़ गया कि अब भारतीय बोर्ड, नकवी के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक, नकवी ने दबाव बढ़ने पर ट्रॉफी को अस्थायी तौर पर यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी कब और कैसे दी जाएगी।

बीसीसीआई की आपत्ति

एनडीटीवी और पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुई वर्चुअल ACC बैठक में भारतीय प्रतिनिधि—राजीव शुक्ला और आशीष शेलार—ने इस मुद्दे को सीधे नकवी के सामने उठाया। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी ACC की है, किसी एक व्यक्ति की नहीं, और इसे विजेता टीम को सौंपा जाना चाहिए।

एक अधिकारी ने कहा, “नकवी का यह रवैया खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है।”

भारत-पाकिस्तान रिश्तों की पृष्ठभूमि

यह विवाद ऐसे वक्त में सामने आया है जब दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की जान ले ली थी।

इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य कार्रवाई की। ऐसे हालात में एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने तक से परहेज किया।

ट्रॉफी फिलहाल कहां है?

सूत्रों के अनुसार, एशिया कप ट्रॉफी इस वक्त ACC के दफ्तर में सुरक्षित रखी गई है। नकवी अब भी इसे देने के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। भारतीय बोर्ड की ओर से साफ संदेश गया है कि ट्रॉफी विजेता टीम के पास जानी चाहिए, चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...