Asia Cup : ICC नियम 19.5.2 की अनदेखी – थर्ड अंपायर के फैसले ने भड़काया Asia Cup विवाद

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup

Asia Cup – एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया A और पाकिस्तान A के बीच खेला गया लीग मैच सिर्फ एक मुकाबला नहीं रहा—यह अंपायरिंग विवादों से भरा ड्रामा बन गया। दोहा में खेले गए इस मैच में पहले मैदानी अंपायर और फिर थर्ड अंपायर की गलतियों ने भारतीय टीम का मैच बिगाड़ दिया।

अंत में इंडिया A को करारी हार झेलनी पड़ी और सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। इस पूरी कहानी का केंद्र था—Asia Cup Rising Stars Umpiring Controversy।

पहली गड़बड़ी तब हुई जब भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में आशुतोष शर्मा को मैदानी अंपायर ने LBW आउट दे दिया। DRS उपलब्ध नहीं था, इसलिए वह रिव्यू नहीं ले सके।

जैसे ही अंपायर की उंगली उठी, आशुतोष और नॉन-स्ट्राइकर नेहल वढेरा दोनों हैरान रह गए—क्योंकि रीप्ले में साफ लग रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और इम्पैक्ट भी बाहर था। यह एक तेज़ फैसला था, इसलिए फील्ड अंपायर से गलती मान ली जाती… लेकिन असली विवाद तो इसके बाद शुरू हुआ।

थर्ड अंपायर का चौंकाने वाला फैसला

पाकिस्तानी पारी के दौरान 137 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 10वें ओवर की पहली गेंद पर माज सदाकत ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में शॉट खेला। नमन धीर ने बाउंड्री के पास गेंद पकड़ी, उछलते हुए उसे नेहल वढेरा की ओर फेंका, और वढेरा ने गेंद कैच कर ली।


नियमों के अनुसार यह सीधा सिक्स था—क्योंकि फील्डर बाउंड्री के अंदर पहली बार गेंद को नियंत्रित नहीं कर पाया और पास देने के बाद उसका संपर्क मैदान पर नहीं था।

इस नियम को ICC ने जुलाई 2024 में T20I खेलने की शर्तों के तहत अपडेट किया था। नियम 19.5.2 साफ कहता है कि:

19.5.2.1 — अगर फील्डर हवा में रहते हुए गेंद को बाउंड्री के अंदर कैच की तरह टच करे, लेकिन उसका अगला संपर्क जमीन पर नहीं होता, और वह गेंद दूसरे खिलाड़ी को दे देता है—तो यह ‘सिक्स’ माना जाएगा।

यहां बिल्कुल वही हुआ—लेकिन थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को न आउट दिया, न रन दिए, न सिक्स दिया। गेंद को डॉट बॉल करार दे दिया गया।

इंडिया A के कप्तान जितेश शर्मा और पूरी टीम ने अंपायर से बात की, लेकिन फैसला नहीं बदला। यही वह क्षण था जिसने मैच का मोमेंटम पूरी तरह पाकिस्तान A की ओर खिसका दिया।

नियम तो साफ थे, फैसले उलटे क्यों?

क्रिकेट फैंस ने तुरंत ICC के नियमों को खंगाला और पाया कि उस कैच को डॉट बॉल देना एक सीधी–सी गलती थी।
अगर यह सिक्स मिलता, मैच का समीकरण अलग हो सकता था। लेकिन फैसला वही रहा और विवाद भी वहीं से बढ़ा—अंपायरिंग की गुणवत्ता पर, तकनीक के इस्तेमाल पर, और टूर्नामेंट प्रबंधन पर।

भारतीय टीम को यह मैच गंवाना पड़ा, लेकिन बहस अभी खत्म नहीं हुई है—सोशल मीडिया, क्रिकेट समुदाय और विश्लेषकों के बीच यह अंपायरिंग गलती अब एक बड़ी चर्चा बन चुकी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...